ऐतिहासिक टेस्ट में ध्वस्त हुआ 50 साल पुराना महारिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रच डाला इतिहास

Tom Blundell Scripts History: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने इस मैच में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नया कार्तिमान स्थापित कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-05-28T211526.665

Tom Blundell Scripts History: आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने इस मैच में आयरलैंड के खिलाफ मैदान के हर कोने में शॉट्स खेलते हुए यादगार पारी खेल डाली. उन्होंने इस एक पारी के दम पर न्यूजीलैंड के लिए 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब वो कीवी टीम के लिए विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाजी बन गए हैं. 

विज्ञापन

टॉम ब्लंडेल ने खेल डाली ऐतिहासिक पारी

टॉम ब्लंडेल ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ब्लंडेल ने आयरिश गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए 292 गेंदों की मैराथन पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 22 शानदार चौके तो वहीं 3 जबरदस्त छक्के देखने को मिले, जिसके दम पर उन्होंने 186 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए वो विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज वारेन लीस का रिकॉर्ड ब्रेक किया है. लीस ने साल 1976 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 152 रनों की पारी खेल रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने जमाया मैच पर कब्जा

इस इकलौते ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अपना दबदबा बना लिया है. कीवी टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 ओवरों की बल्लेबाजी करते हुए 490 रनों का स्कोर खड़ा किया और पारी घोषित कर दी. टीम के लिए इस पारी में टॉम ब्लंडेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 186 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रचिन रविंद्र ने भी इस मैच में शतक जड़ा. उन्होंने 194 गेंदों में 121 रनों की शानदार पारी खेली. आयरलैंड के लिए इस पारी में मार्क एडेयर ने 3 विकेट चटकाए. आयरलैंड की टीम ने दूसरे दिन 145 रन बनाने तक 6 विकेट गंवा दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ