IPL की रातों-रात ब्रांड वैल्यू हो जाएगी दोगुनी! क्या BCCI और जय शाह मानेंगे ललित मोदी की ये सलाह?

IPL: आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. आज के समय में ये वर्ल्ड की बड़ी स्पोर्ट्स लीग बन चुकी है. हालांकि उसके बाद भी बीसीसीआई इसके लेवल को और बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है. इस लीग की शुरुआत करने वाले ललित मोदी अब बोर्ड की एक बड़ी सलाह दी है.

IPL and Lalit Modi

IPL and Lalit Modi

IPL: आईपीएल का क्रेज लगातार साल दर साल बढ़ता जा रहा है. बीसीसीआई मौजूदा समय में इसे दुनिया की सबसे बड़ी लीग बनाने का प्रयास कर रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई भी इस लीग में कुछ बड़े बदलाव करना चाहती है. जिसके लेकर कुछ रिपोर्ट्स भी अब सामने आ रही हैं. इस बीच आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और आईसीसी प्रमुख जय शाह को एक सलाह दी है. जिससे आईपीएल को बड़ा फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन

ललित मोदी ने बीसीसीआई को दी सलाह  

सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि बीसीसीआई आईपीएल को सितंबर और अक्टूबर में आयोजित कर सकती है. जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘2008 में हमने कैलेंडर में एक विंडो ढूंढी थी. आज आईपीएल खुद एक विंडो है. अब इस हकीकत को औपचारिक रूप देने का समय आ गया है. जय शाह के आईसीसी में होने से वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को सही तरीके से अलाइन करने का एक शानदार मौका है खिलाड़ियों, प्रशंसकों और खुद इस खेल के लिए. 

विज्ञापन

इसके बारे में आगे बोलते हुए ललित मोदी ने कहा, ‘यह एक कदम हर किसी के लिए भारी वैल्यू के रास्ते खोल सकता है. आईपीएल को अब जगह की जरूरत नहीं है. यह खुद शर्तें तय करता है. आईपीएल कभी कैलेंडर में एक मेहमान की तरह था, आज यह पूरे घर का मालिक है. आईपीएल को सितंबर की शुरुआत में शिफ्ट करें.’ 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की ताकत का असली राज आया सामने, अपने फेवरेट खाने का कर दिया त्याग

विज्ञापन

आईपीएल में बढ़ सकती है मैचों की संख्या 

मौजूदा समय में अगर देखें तो आईपीएल में 10 टीम हो गई हैं, लेकिन एक टीम सिर्फ 14 मैच ही खेलती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई चाहती है कि अब एक टीम को 18 मैच खेलने को मिले. जिससे मैचों की संख्या भी 74 के बजाय 94 हो सकती है. इससे हर टीम बाकी के 9 टीमों से 2-2 मैच खेलेगी. बीसीसीआई आईपीएल 2028 से इसे लागू करना चाहती है. गर्मा के मौसम में इंजरी की समस्या भी बढ़ रही है. ऐसे में बीसीसीआई इसे सितंबर और अक्टूबर में कराने का भी प्लान कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ