Paris Olympics 2024 Adam Peaty Covid Positive: पेरिस ओलंपिक्स में दुनियाभर के 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच यहां कोविड की एंट्री हो गई है। ओलंपिक ब्रेस्टस्ट्रोक में सिल्वर मेडल जीतने वाले एथलीट एडम पीटी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब वह रिले स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पीटी ने कहा कि जब वह प्रतियोगिता के फाइनल से पहले उठे तो उनकी गर्दन पर कुछ महसूस हुआ।
प्रतियोगिता से पहले ही अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे
पीटी के इस बयान से पता चला है कि प्रतियोगिता से पहले ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। फाइनल के कुछ घंटों बाद ही उनमें और लक्षण दिखने लगे। सोमवार की सुबह उनका कोविड टेस्ट किया गया। ये टेस्ट पॉजिटिव आया। जिसके बाद आधिकारिक रूप से उनके कोविड पॉजिटिव होने पुष्टि की गई। पीटी को अमेरिकी निक फिंक के साथ सिल्वर मेडल मिला। दोनों तैराक इटली के निकोलो मार्टिनेंघी से 0.02 सेकंड पीछे रहे। निकोलो ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
कौन हैं एडम पीटी
एडम पीटी की उम्र 30 साल है। उनका जन्म इंग्लैंड के उत्टोक्सेटर में हुआ था। उन्होंने ब्रेस्टस्ट्रोक में माहिर माना जाता है। पीटी इससे पहले 2016 ओलंपिक में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। यह 24 साल में किसी पुरुष ब्रिटिश तैराक की ओर से हासिल किया गया पहला मेडल था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में भी अपने खिताब को बरकरार रखा। वह ओलंपिक खिताब को बरकरार रखने वाले पहले ब्रिटिश तैराक भी हैं।
आठ बार के वर्ल्ड चैंपियन
खास बात यह है कि पीटी आठ बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। साथ ही 16 बार उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप अपने नाम की है। वह 4 बार के राष्ट्रमंडल चैंपियन भी हैं। पीटी ने 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनया है।
उनके नाम 14 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। पीटी ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के लिए 26 सेकंड से भी कम का समय लिया। वह ऐसा करने वाले पहले एथलीट बने। उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक को 58 और 57 सेकंड से कम समय में पूरा किया था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की पांच महिला खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। सभी वाटर पोलो महिला टीम की खिलाड़ी हैं। उन्हें दूसरे एथलीट से अलग कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: दो दिन में 2 गोल्ड मेडल ले गया ये खिलाड़ी, उम्र सिर्फ 19 साल!
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: नदी की जगह ‘नाले’ में कूदने को मजबूर एथलीट, ओलंपिक में एक और बवाल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines