---विज्ञापन---

खेल angle-right

Paris Olympics: दो दिन में 2 गोल्ड मेडल ले गया ये खिलाड़ी, उम्र सिर्फ 19 साल!

Paris Olympics 2024 Sheng Lihao Gold Medal: पेरिस ओलंपिक्स में 19 साल के खिलाड़ी ने कमाल कर दिया है। चीन के शेंग लिहाओ ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था।

---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024 Sheng Lihao Gold Medal: पेरिस ओलंपिक्स में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हैरान करते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ खिलाड़ी एक-एक मेडल को तरस रहे हैं, वहीं एक एथलीट ऐसा भी है, जिसने एक नहीं बल्कि दो मेडल जीत लिए हैं और वो भी गोल्ड। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन के 19 साल के शूटर शेंग लिहाओ की। शेंग ने दो दिन पहले 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में पेरिस ओलंपिक्स का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने हुआंग युटिंग के साथ ये मेडल जीता। दो दिन बाद उन्होंने सोमवार को दूसरे गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमा लिया।

नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया 

शेंग लिहाओ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में दूसरा गोल्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। लिहाओ ने 252.2 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। इस स्कोर के साथ उन्होंने टोक्यो में बनाए गए ओलंपिक रिकॉर्ड को 0.6 अंकों से पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड अमेरिका के शूटर विलियम शैनर ने बनाया था।

---विज्ञापन---

अर्जुन बबूता चूके 

पेरिस में लिहाओ के साथ स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 251.4 अंक हासिल किए। जबकि क्रोएशिया के मिरान मैरिसिक ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में भारतीय शूटर अर्जुन बबूता चौथे स्थान पर रहे। उनसे पदक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वे निशाना चूक गए। बबूता ने 208.4 पॉइंट हासिल किए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

टोक्यो ओलंपिक्स में जीता था गोल्ड 

शेंग लिहाओ इससे पहले भी विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसी के साथ बाकू में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था। काहिरा 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल के तीन इवेंट में उन्होंने एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

---विज्ञापन---

हांग्जो में जीते गोल्ड 

हांग्जो में 2022 में आयोजित एशियन गेम्स में भी उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। मिक्स्ड और इंडिविजुअल इवेंट में उन्होंने ये पदक जीते। एशियन चैंपियनशिप 2023 में वह गोल्ड और सिल्वर जीत चुके हैं। दोहा में 2019 में आयोजित जूनियर 50 मीटर इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया था। इस तरह 19 साल का ये शूटर अब तक 12 मेडल जीत चुका है। जिसमें 6 गोल्ड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: नदी की जगह ‘नाले’ में कूदने को मजबूर एथलीट, ओलंप‍िक में एक और बवाल 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट

First published on: Jul 29, 2024 08:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola