---विज्ञापन---

खेल angle-right

Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 में भारत ने अंक तालिका में दूसरे दिन ही खाता खोल लिया था। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ओलंपिक में आज भारत के लिए और भी बड़ा दिन है। आज भारत दो गोल्ड मेडल जीत सकता है।

---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन ही भारत ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया था। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं। मनु भाकर अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी। वह एक और पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

ओलंपिक में आज तीसरे दिन के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत को दोहरा पदक मिलने की उम्मीद है। भारत ओलंपिक में आज तीरंदाजी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, हॉकी और टेबल टेनिस की स्पर्धा में चुनौती पेश करेगा। भारत को आज रमिता जिंदल और अर्जुन बबुता से गोल्ड मेडल की आस होगी। यहां देखिए ओलंपिक में आज भारत का पूरा शेड्यूल:- 

---विज्ञापन---
खेल  स्पर्धा  समय  खिलाड़ी 
बैडमिंटन पुरुष युगल (ग्रुप चरण) दोपहर 12 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला युगल (ग्रुप चरण) दोपहर 12:50 बजे अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो
पुरुष एकल (ग्रुप चरण) शाम 5:30 बजे लक्ष्य सेन
निशानेबाजी 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन दोपहर 12:45 बजे मनु भाकर और सरबजोत सिंह व रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा
पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन दोपहर 1 बजे पृथ्वीराज तोंडईमान
10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल दोपहर 1 बजे रमिता जिंदल
10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल शाम 3:30 बजे अर्जुन बबूता
हॉकी पुरुष पूल बी मैच शाम 4:15 बजे भारत बनाम अर्जेन्टीना
तीरंदाजी पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल शाम 6:30 बजे तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव
टेबल टेनिस महिला एकल (राउंड ऑफ 32) रात 11:30 बजे श्रीजा अकुला

कहां देख सकेंगे मैच

पेरिस ओलंपिक-2024 का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जा रहा है। ओलंपिक में भारत के सभी खेल को स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 एचडी चैनल पर अंग्रेजी भाषा में, स्पोर्ट्स-18 खेल और स्पोर्ट्स-18 (2) चैनल पर हिंदी भाषा में देखा जा सकता है। वहीं, भारत के सभी मैचों को मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: बिना अपील के ही अंपायर ने दे दिया आउट, बल्लेबाज दंग, देखें वीडियो 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने तूफानी फिफ्टी से रचा इतिहास, तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने एशिया कप में रचा इतिहास, फाइनल मैच जीतकर बनाए ये धांसू रिकॉर्ड 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा 

First published on: Jul 29, 2024 06:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola