---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार देखने से पहले ही स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, ‘शर्मसार’ PCB चीफ का वीडियो वायरल

Mohsin Naqvi Embarrassed: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया. मैच बायकॉट के ड्रामे के बाद पाक टीम खेलने आई और इसमें उन्होंने पूरी तरह से निराश कर दिया. भारत ने 61 रन से जीत दर्ज की. अब एक वीडियो सामने आ रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने से पहले ही नकवी स्टेडियम छोड़कर भाग गए.

---विज्ञापन---

Mohsin Naqvi Embarrassed: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा. 15 फरवरी 2026 को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ और भारत ने 61 रन के बड़े अंतर से जीत अपने नाम कर ली. इस मैच को देखने के लिए कोलंबो में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी भी आए थे. अब एक वीडियो सामने आई है, जिससे पता चल रहा है कि मैच खत्म होने से पहले ही नकवी स्टेडियम छोड़कर भाग गए.

हार से ‘शर्मसार’ मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़ भागे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से बाहर चले गए. पीटीआई वीडियोज ने उन्हें रिकॉर्ड किया, जहां मैच के बीच ही नकवी अपनी कार में बैठकर वरना हो गए. बाद में ग्राउंड में मौजूद मीडिया ने ये चीज कन्फर्म कर दी कि मोहम्मद नवाज के 12वें ओवर में आउट होने के बाद ही नकवी शर्म के मारे स्टेडियम छोड़कर चले गए. उन्हें अंदाजा हो गया था कि पाकिस्तान का जीतना अब नामुमकिन है और कुछ ऐसा ही हुआ.

---विज्ञापन---

आप नीचे ये वीडियो देख रहे हैं:

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद BCCI ने तोड़ी चुप्पी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का 8-1 वाला बयान वायरल

---विज्ञापन---

मोहसिन नकवी के स्टेडियम छोड़कर जाने के बाद फैंस उनके मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें भगोड़ा कह रहे हैं. टीम इंडिया ने जीत के साथ 7-1 की अपनी बढ़त को बढ़ाकर 8-1 का कर लिया है. टीम इंडिया ने दिखा दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर पाकिस्तान के लिए उन्हें हराना किसी सपने से कम नहीं है.

लगातार विवादों में रहते हैं मोहसिन नकवी

एशिया कप 2025 से ही मोहसिन नकवी विवादों में रहे हैं. जब भारत ने स्टेज पर उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, तो वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए. अभी तक उन्होंने ये ट्रॉफी वापस नहीं दी है. वर्ल्ड कप से पहले भी ICC और BCB के मामले में नकवी ने एंट्री की और भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने की बात की. हालांकि, कुछ दिनों बाद PCB ने अपने फैसले से यू टर्न ले लिया और नकवी ने बहाना दिया कि बांग्लादेश क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने ये सब किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान टीम के ‘No Handshake’ के बीच रोहित शर्मा ने लगाया पाकिस्तानी दिग्गज को गले, VIDEO वायरल

First published on: Feb 16, 2026 01:59 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola