हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बायकॉट विवाद के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका रवाना हुई पाकिस्तान टीम, सामने आया वीडियो

T20 World Cup 2026 Pakistan News: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा फैसला करते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट कर दिया है. विवाद के बीच पाकिस्तान ने 2 फरवरी को श्रीलंका के लिए उड़ान भरी, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

T-20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में भाग लेगी, लेकिन वह टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेलेगी. भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को श्रीलंका में भिड़ने वाले थे. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए उड़ान भर चुकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

श्रीलंका रवाना हुई पाकिस्तान टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने सोमवार 2 फरवरी को श्रीलंका के लिए उड़ान भरी है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर जमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और कप्तान सलमान अली आगा के अलावा बाबर आजम नजर आ रहे हैं. इस दौरान पाकिस्तान के सपोर्ट स्टाफ भी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं.

7 फरवरी से आगाज

7 फरवरी से पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है. नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान का पहला मुकाबला होने वाला है. इसके बाद पाकिस्तान यूएसए से भिड़ने वाली है. वहीं, 18 फरवरी को पाकिस्तान लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान के अलावा, नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए शामिल हैं. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी, जो 4 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड कोलंबो में खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- भारत से मैच किया रद्द, तो ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगा पाकिस्तान! साथ ही इतने करोड़ का देना होगा हर्जाना

पाकिस्तान सरकार ने सुनाया था फैसला

पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को फरमान जारी करते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मैच के विरोध का ऐलान किया था. जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी. लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करेगी.

विज्ञापन

इसके बाद आईसीसी का बयान सामने आया, जिसमे कहा गया “हमने पाकिस्तानी सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है जिसमें कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा. हमें अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से बयान नहीं मिला है, लेकिन सेलेक्टिव मैचों की ये स्थिति ग्लोबल टूर्नामेंट्स की बुनियाद के खिलाफ है. वर्ल्ड कप में सभी टीमों को पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक खेलना होता है.”

ये भी पढ़ें: ‘पूरा नाटक है…’, बायकॉट विवाद पर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की खोली पोल, सरेआम किया बेइज्जत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola