Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम हमेशा से ही विवादों में रहा है। कई बार ऑनफील्ड पर भी वो दूसरी टीम के खिलाड़ियों से लड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लाइव मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग करने की कोशिश तक की थी। लेकिन ऐसा विवाद भी हैं, जिस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। इस वजह से पीसीबी ने उन पर बैन तक लगाया था।
जानें क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान की टीम को 2004 में सिंगापुर ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए जाना था। सिंगापुर जाने से एक पहले ही पाकिस्तान टीम के तीन खिलाड़ी कराची के होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए थे। इसमें एक नाम शाहिद अफरीदी का भी था। उनके अलावा कमरे में अतीक उज जमान और हसन रजा भी थे। सिंगापुर ट्राई सीरीज के बाद शाहिद अफरीदी को पीसीबी के सामने पेश होना पड़ा था। इस दौरान पीसीबी ने उन पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने से बैन लगा दिया था।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
इस घटना के बाद एक इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी ने बताया था कि इस घटना के बाद उन्हें घर में रोज अपने माता-पिता से डांट सुननी पड़ रही थी। कुछ समय के बाद ही उनका अपनी ममेरी बहन नादिया से निकाह हो गया था।
उम्र को लेकर भी हुआ था विवाद
शाहिद अफरीदी की उम्र को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका है। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी असल उम्र नहीं बताई है। इसको लेकर शाहिद अफरीदी ने कहा था कि जब पहली बार उन्होंने राष्ट्रीय अंडर 14 ट्रायल में हिस्सा लिया तो उन्हें अपनी असर उम्र नहीं पता थी। इसके बाद से ही सारी गलतफहमी शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
अगर शाहिद अफरीदी के करियर की बात करें तो उन्होंने 27 टेस्ट मैच में 1176 रन बनाए हैं। उन्होंने 48 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 398 वनडे मैचों में 8,064 रन बनाए है। वनडे में उनके नाम 395 विकेट भी हैं। टी20 में अफरीदी ने 98 इंटरनेशनल मैचों में 1405 रन बनाए। टी 20 में उनके नाम 97 विकेट है।
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
34 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines