Pakistan vs Bangladesh 3rd ODI Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरा पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. वहीं दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए बारिश से प्रभावित मुकाबले में 128 रनों से बड़ी जीत (DLS मेथड से) दर्ज की.
अब सीरीज 1-1 से बराबर पर है और ऐसे में तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक हो गया. पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमें इस निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा PAK vs BAN तीसरा वनडे मैच?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार, 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों ही टीमें ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सीरीज के पहले दो मैच भी इसी मैदान पर खेले गए थे.
PAK vs BAN: भारत में कहां देखें लाइव मैच?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा. भारत में इस सीरीज का टीवी पर लाइव टेलिकास्ट नहीं हो रहा है. हालांकि, भारतीय फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
PAK vs BAN: किसका पलड़ा भारी?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 41 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इनमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने 35 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है. अगर हाल के रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले पांच मैचों में भी पाकिस्तान ने चार मुकाबले जीते, जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक मैच ही अपने नाम कर पाया.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका! इंग्लैंड के दिग्गज ने नाम लिया वापस
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.










