IPL 2026: क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के खेमे से आई खुशखबरी

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर नहीं आए. अब मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने ऐलान कर दिया है कि पांड्या RR के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

Hardik Pandya

पांड्या खेलेंगे अगला मैच?

Hardik Pandya Available: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से 7 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा. गुवाहाटी में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. हार्दिक पांड्या तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे. उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने MI की कप्तानी की और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. सभी के मन में सवाल था कि हार्दिक अगला मैच खेलेंगे या नहीं. अब इसे लेकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा अपडेट दिया.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या खेलेंगे अगला मैच?

मैच से पहले गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें MI के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे नजर आए. इसी बीच उन्होंने हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया, ‘हार्दिक पांड्या खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कल कुछ घंटों तक नेट प्रैक्टिस की. वो पूरी तरह फिट हैं. उन्हें चोट नहीं आई थी. वो सिर्फ बीमार थे और इसी वजह से उन्होंने पिछला मैच मिस किया था.’

विज्ञापन

DC के खिलाफ खली पांड्या की कमी

कप्तान हार्दिक पांड्या की कमी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ MI टीम को काफी खली. मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर के पवेलियन लौटने के बाद रन गति काफी कम हो गई. MI की टीम 162 ही रन बना पाई. दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से 11 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. पांड्या की कमी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में खली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार्दिक की वापसी टीम को काफी आत्मविश्वास देने वाली है.

विज्ञापन

RR के खिलाफ क्या-क्या बदलाव करेगी MI?

हार के बाद मुंबई इंडियंस कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. हार्दिक पांड्या के बाहर होने के कारण कॉर्बिन बॉश को खेलने का मौका मिला था. 4 विदेशी खिलाड़ियों के नियम के कारण ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़ा. अब हार्दिक की वापसी के बाद कॉर्बिन बॉश बाहर बैठ सकते हैं. ट्रेंट बोल्ट की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ