New Zealand vs Pakistan ODI: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच फिलहाल 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच खेला जा चुका है, जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच में बाबर आजम ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी लगाया था, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। वहीं अब बाबर की बल्लेबाजी पोजीशन बदलने की बात करने वालों पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली भड़कते हुए दिखाई दिए।
बासित अली ने निकाली अपनी भड़ास
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए बासित अली ने बताया “बाबर तीसरे नंबर पर क्यों खेले? वह चैंपियंस ट्रॉफी में ओपनिंग करने आए थे। वे प्रोफेसर कहां हैं जिन्होंने कहा था कि उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए? उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। अब कोई भी सामने नहीं आएगा। जो लोग क्रिकेट के प्रोफेसर बनने की कोशिश करते हैं, उन्हें जूते मारने चाहिए। ” दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बाबर आजम को ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था, इस दौरान बाबर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
ये भी पढ़ें:- MI vs KKR: केकेआर की Playing 11 में होगी धांसू ऑलराउंडर की एंट्री? मुंबई के गेंदबाजों को पार पाना होगा मुश्किल
बासित अली ने आगे टीम चयन और रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा “बाबर और रिजवान को ओपनर बनाने वाला व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार है। पाकिस्तान की टीम एक फ्रेंचाइजी टीम बन गई है। यह वरीयताओं पर आधारित टीम है।”
पहले वनडे में बाबर ने बनाए थे 78 रन
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला 19 मार्च को खेला गया था। इस मैच में बाबर आजम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों पर 78 रन का पारी खेली थी, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। पहले ही मैच में पाकिस्तान को 73 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines