Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: मुस्कुराते सूर्या के सामने मुंह फुलाए खड़े रहे सलमान आगा, फिर नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच हैंडशेक

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 के तहत मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगो को नजरअंदाज कर दिया और उनसे हाथ नहीं मिलाया.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 21, 2025 20:05

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 सुपर 4 में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा को इग्नोर कर दिया है. इससे पहले 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले में पाकिस्तान करेगी मैच विनर खिलाड़ी को बाहर! जाने कैसी नजर आएगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11? 

---विज्ञापन---

पहले मुकाबले में भी मचा था बवाल

इससे पहले 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के लीग स्टेज में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. भारतीय टीम ने मैच रेफरी एंडी प्रायक्रॉफ्ट से हाथ नहीं मिलाने का मैसेज भेजवाया था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत दर्ज कराई थी और आईसीसी से मैच रेफरी को हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग को ठुकरा दिया था.

IND vs PAK मैच का लाइव ब्लॉग यहां क्लिक कर पढ़ें

---विज्ञापन---

भारतीय टीम में हुए 2 बदलाव

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं, ओमान के खिलाफ आराम करने वाले वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, जबकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को इस मैच की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. वहीं पाकिस्तान ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. हसन नवाज और खुशदिल शाह को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद.

First published on: Sep 21, 2025 07:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.