हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, 117 गेंदें पहले जीता मुकाबला

New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को कीवी टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 117 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया. मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया.

विज्ञापन

New Zealand vs West Indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया और शानदार जीत हासिल कर ली. आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करते हुए वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया.

वेस्टइंडीज ने बनाए 161 रन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 161 रन बनाए थे. इसके अलावा जॉन कैंपबेल ने 24 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जबकि एकीम ऑगस्टे ने 19 गेंदों में 17 रन बनाए. इसके अलावा कीसी कार्टी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले शाई होप ने 18 गेंदों में 16 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन रोस्टन चेज ने बनाए. उन्होंने 51 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली. वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सका. न्यूजीलैंड की ओर से कमाल की गेंदबाजी मैट हेनरी ने की. उन्होंने 9.2 ओवर में 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जैकब डफी और मिचेल सैंटनर को 2-2 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें:- IPL से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की भी टेंशन, टूटेगा टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना!

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने हासिल किया लक्ष्य

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर ली. न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. न्यूजीलैंड की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 17 गेंदों में 11 और रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विल यंग ने 11 गेंदों में 3 रन बनाए. कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्क चैपमैन ने बनाए. उन्होंने 63 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. इस तरह न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया. वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने 2 और जेडन सील्स ने भी 2 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: Ashes Series: 35 साल में जो कोई ना कर पाया वो मिचेल स्टार्क ने कर दिखाया, पर्थ में महफिल लूट ले गया कंगारू गेंदबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola