IND vs NZ 2nd Test: पुणे के मैदान पर न्यूजीलैंड ने 69 साल का इतिहास पलट डाला है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही कीवी टीम ने भारत की सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीत ली है। बेंगलुरु में जोरदार प्रदर्शन के बाद पुणे में भी न्यूजीलैंड टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर दूसरी पारी में भी ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे धाकड़ बल्लेबाज भारतीय टीम की लाज नहीं बचा सके। मिचेल सैंटनर की घूमती गेंदों ने इंडियन बैटर्स के सिर चकरा दिए और दिग्गजों से सजे बैटिंग ऑर्डर ने आसानी से घुटने टेक दिए। इससे पहले बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मैदान मारा था। टीम इंडिया ने अपनी धरती पर 12 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज गंवाई है।
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराते हुए इतिहास रच डाला है। पुणे में मिली जीत के साथ ही कीवी टीम ने भारत की सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया है। पहली इनिंग में फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय बैटर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम सिर्फ 245 रन बनाकर ढेर हो गई। रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए, तो विराट कोहली के बल्ले से महज 17 रन निकले।
वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन का योगदान दिया। वहीं, ऋषभ पंत अपना खाता तक नहीं खोल सके। रविंद्र जडेजा ने 42 रन जरूर बनाए, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने दूसरा पारी में भी कहर बरपाते हुए छह भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
खत्म हो गई घर में बादशाहत
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर 19 टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली थी, जबकि सिर्फ एक सीरीज ड्रॉ रही थी। हालांकि, घर में टीम इंडिया की बादशाहत अब खत्म हो गई है। पिछले 12 साल में भारतीय टीम को पहली बार अपने सरजमीं पर किसी टीम के हाथों टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। साल 2012 में इंग्लैंड ने आखिरी बार भारत को घर में पटखनी दी थी।
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
19 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
26 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
59 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines