डायमंड लीग 2025 का हिस्सा नहीं नीरज चोपड़ा, कहीं ये तो नहीं है बड़ा कारण

पोलैंड में होने वाली डायमंड लीग 2025 में भारतीय स्टार जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले रहे हैं, हालांकि इसका कोई ठोस कारण अभी सामने नहीं आया है।

neeraj chopra

neeraj chopra

विज्ञापन

Diamond League 2025: भारतीय स्टार जैवलिन प्लेयर और 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस बार पोलैंड में होने वाली डायमंड लीग 2025 का हिस्सा नहीं होंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाडियों की आधिकारिक लिस्ट में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम का नाम नहीं है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि ये दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

क्यों डायमंड लीग 2025 में हिस्सा नहीं ले रहे नीरज चोपड़ा?

अभी तक इस बात का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है कि आखिर क्यों नीरज चोपड़ा पोलैंड में होने वाली डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो एथलेटिक्स चैंपियनशिप को देखते हुए नीरज चोपड़ा हो सकता है डायमंड लीग 2025 में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 17 और 18 सितंबर को टोक्यो एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगा। नीरज चोपड़ा ने को आखिरी बार 5 जुलाई को एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

बता दें, डायमंड लीग 2025 प्वाइंट्स टेबल में इस समय नीरज चोपड़ा दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। नीरज के पास 15 अंक है, ऐसे में अगर नीरज डायमंड लीग 2025 में हिस्सा नहीं लेते हैं तो वे टॉप-4 की लिस्ट से भी बाहर हो सकते हैं।

इस लिस्ट में पहले पायदान पर जूलियन बेबर हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर एंडरसन पीटर्स और चौथे नंबर पर केशोन वॉलकॉट हैं। अगर ये खिलाड़ी पोलैंड में होने वाली डायमंड लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वे नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ