Syed Mushtaq Ali Trophy: 15 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई बनाम मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई ने अपने नाम करते हुए खिताब जीत लिया। मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का दूसरा खिताब अपने नाम किया। कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई ने सेमीफाइनल में बड़ौदा को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
रजत पाटीदार की तूफानी पारी बेकार
एमपी की ओर से सबसे ज्यादा रन रजत पाटीदार ने बनाए थे। उन्होंने 40 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने एमपी की ओर से अकेले ही कप्तानी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई। मुंबई के आगे एमपी के गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सके।
एमपी ने बनाए थे 174 रन
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी ने 20 ओवर में 174/8 रन बनाए थे। पाटीदार को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी बड़ी पारी नहीं खेली। उन्होंने 9 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया ने 23 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली। एमपी को शुरुआती झटके शार्दुल ठाकुर ने दिए। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। एमपी को शुरुआती झटके लगे, जिसकी वजह से टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।
मुंबई ने रचा इतिहास
पूरे टूर्नामेंट में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम में कई स्टार और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। फाइनल में पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद थे। यही वजह रही कि मुंबई ने केवल 17.5 ओवर में 180/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 6 गेंदों में 10 और अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 9 गेंदों में 16 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेलकर मुंबई को खिताब जिताने में मदद की।
मुंबई का दबदबा कायम
घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई का दबदबा हमेशा देखने को मिलता है। टेस्ट, वनडे और टी-20 प्रारूप में मुंबई ने हर जगह अपना झंडा गाड़ा है। मुंबई ने अब तक 42 बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया है, जबकि ईरानी कप का खिताब मुंबई ने 15 बार जीता है। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी पर मुंबई ने 4 बार कब्जा जमाया है। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को मुंबई ने दूसरी बार जीता।
अजिंक्य रहाणे ने बनाए सबसे ज्यादा रन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024/25 में सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए। उन्होंने खेले गए 9 मैच में 58.62 की औसत के साथ 469 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चंडीगढ़ के गेंदबाज जगजीत सिंह ने चटकाए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए 7 मैचों में 18 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, गाबा में जमकर चला बल्ला
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines