IND vs ENG: खराब गेंदबाजी पर मोर्नी मोर्कल ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास, कैमरे पर ही दे दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की, जिसके बाद मोर्नी मोर्कल ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की नाकामी को उजागर किया।

Cricket News - 2025-07-26T003733.616
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला देखने को नहीं मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे भारतीय टीम इस मैच में काफी पीछे हो गई। तीसरे दिन इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतक बनाया, जबकि बेन स्टोक्स अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं। भारत के गेंदबाजों को वक्त पर विकेट नहीं मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगाई है। उन्होंने टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी को स्वीकार भी किया।

विज्ञापन

क्या बोले मोर्नी मोर्कल?

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोर्नी मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हम इस पर पूरी तरह से विचार कर रहे हैं। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना मुश्किल नहीं है, लेकिन आउटफील्ड काफी भारी थी। लेकिन हमें इस तरह की सतह पर गेंद पर ऊर्जा की जरूरत होती है। मोर्नी का मानना है कि भारतीय गेंदबाजी युनिट में उर्जा की कमी थी, जो मैदान पर साफ तौर पर दिखी। उन्होंने आगे कहा कि आज हम गेंद से काफ़ी बेहतर थे। कल का दिन काफी मुश्किल था। सिराज और बुमराह ने आज अच्छी शुरुआत की। बुमराह का टखना सीढ़ियों से उतरते समय मुड़ गया, सिराज का भी टखना मुड़ गया। दोनों ठीक हैं। इस मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा कि हमें किसी ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी जो तेज और सटीक गेंदबाजी कर सके। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था।

इंग्लैंड ने मचा दिया तहलका

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 186 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बेन स्टोक्स 77 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि लियाम डॉसन 21 पर बनाकर जमे हुए हैं। इससे पहले जो रूट 150 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जबकि जैक क्रॉली ने 84 और बेन डकेट ने 94 रनों की पारी खेली। ओली पोप ने भी 71 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ