IPL 2025: मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी का दिखेगा जलवा! क्या गुजरात टाइटंस से हो गई गलती?

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन से पहले धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का धमाका देखने को मिल रहा है। रणजी ट्रॉफी में शमी ने शानदार कमबैक किया है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस पहले ही शमी को रिलीज कर चुकी है।

Mohammed Shami

Mohammed Shami

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंजरी के चलते क्रिकेट मैदान से दूर हो गए थे। लेकिन अब लंबे समय के बाद मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी हुई है। रणजी ट्रॉफी में आते ही शमी छा गए हैं। बंगाल की तरफ से खेलते हुए शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। लेकिन आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने शमी को रिलीज कर दिया है। लेकिन शमी का शानदार कमबैक देखकर लग रहा है कि कहीं गुजरात ने इस धाकड़ गेंदबाज को रिलीज करके गलती तो नहीं कर दी?

गुजरात टाइटंस ने किया रिलीज

मोहम्मद शमी ने साल 2021 से लेकर 2023 तक गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में क्रिकेट खेला है। आईपीएल 2023 सीजन शमी के लिए काफी शानदार रहा था। इस सीजन शमी ने 28 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते शमी इस सीजन पर्पल कैप विनर भी थे।

विज्ञापन

लेकिन वनडे विश्व कप 2023 के बाद शमी चोटिल हो गए थे, जिस कारण से शमी आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाए थे। वहीं इस बार फ्रेंचाइजी ने उनको रिलीज कर दिया है। अब शमी मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले अब शमी का धमाका देखने को मिला है। जिसके बाद कई फ्रेंचाइजियों की नजरें शमी पर रहने वाली हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खिलाफ चटकाए 5 विकेट

रणजी ट्रॉफी के जरिए मोहम्मद शमी ने क्रिकेट मैदान पर वापसी की है। शमी का कमबैक काफी शानदार रहा है। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए शमी ने 4 विकेट चटकाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शमी ने 37 रनों की पारी भी खेली थी। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शमी दूसरी पारी में एक विकेट भी चटका चुके थे। अब देखने वाली बात होगी कि चौथे दिन ये धाकड़ गेंदबाज कितने विकेट हासिल करने में कामयाब रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ