AUS vs IND: पर्थ टेस्ट में कैसी होगी भारत की सलामी जोड़ी? राहुल इंजर्ड तो रोहित का खेलना मुश्किल!

Australia vs India 1st Test: पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है। केएल राहुल के इंजर्ड होने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि यशस्वी जायसवाल के साथ टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कौन करेगा?

AUS vs IND

AUS vs IND

Australia vs India 1st Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहले मैच पर्थ में खेला जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है। जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा के पर्थ टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है, क्योंकि हिटमैन अभी तक ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन

जिसके बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को टीम इंडिया की पहले टेस्ट मैच में सलामी जोड़ी के रूप में देखा जा रहा था, वहीं अब अभ्यास मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए और उनको मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ने लगी है, जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ कौन पारी की शुरुआत करेगा?

विज्ञापन

कौन होगा जायसवाल का जोड़ीदार?

अभ्यास मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल होकर मैदान के बाहर चले गए थे। हालांकि राहुल को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि राहुल अब चोटिल है लेकिन उनकी चोट पर ताजा अपडेट सामने नहीं आया है, जिससे ये भी क्लियर नहीं हुआ है कि राहुल पहला टेस्ट खेल पाएंगे या नहीं? अगर केएल राहुल पर्थ टेस्ट को मिस करते हैं तो उनकी जगह यशस्वी जायसवाल की जगह शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए कई बार पारी की शुरुआत की है, हालांकि पिछली कई सीरीज से गिल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। इसके अलावा गिल ने पिछली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की थी। ऐसे में गिल को एक बार फिर से मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

22 नवंबर से होगा पहला मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। पिछली बार जब इस मैदान पर ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ