Mohammed Shami: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को दुबई स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। हालांकि उनको 6 गेंदों की जगह पर 11 गेंदें डालनी पड़ी। दरअसल शमी ने पहले ही ओवर में 5 वाइड गेंदें फेंकी। इसलिए उन्हें 6 गेंदों की जगह पर 11 गेंदें फेंकनी पड़ी।
शमी की दिशाहीन गेंदबाजी
रोहित शर्मा ने पहला ओवर करने के लिए मोहम्मद शमी के हाथों में गेंद थमाई। उम्मीद थी कि शमी भारत को पहली ओवर में सफलता दिखाएंगे। लेकिन विकेट तो दूर शमी ने पहले ही ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी की और 5 वाइड गेंदें फेंकी। पहले ओवर में शमी ने 6 रन खर्च किए थे, जिसमें 5 अतिरिक्त शामिल थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
51 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines