हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs SA: 'उन्हें रणजी टीम भी हरा सकती है…', शर्मनाक व्हाइट वॉश के बाद टीम इंडिया पर फूटा स्टार खिलाड़ी का गुस्सा

 India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की खेली गई सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना अब चारों ओर हो रही है. इस कड़ी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर का भी नाम जुट गया.

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज के दोनों ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला टीम ने 408 रनों से जीता. शर्मनाक प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की आलोचना की है.

भारतीय टीम की हुई आलोचना

मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार के बाद कहा कि देखिए, आपको सच का सामना करना होगा. अभी उनके पास कोई काबिल कप्तान नहीं है. गिल ने अभी-अभी कप्तानी शुरू की है. पहले मुझे बताइए कि उन्होंने भारत में कितनी कप्तानी की है? वेस्टइंडीज की बात मत कीजिए, वेस्टइंडीज से तुलना मत कीजिए. यूपी की रणजी टीम भी उन्हें हरा सकती है. तो मैं यही कह रहा हूं कि उनके पास अभी भी कोई कप्तान नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि ऋषभ पंत अपने पहले टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे हैं. आपके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने पहले कभी कप्तानी नहीं की, फिर भी वह विश्व टेस्ट चैंपियन के खिलाफ टीम की अगुवाई कर रहा है. गिल भी नए कप्तान हैं और आपके पास नए खिलाड़ी हैं, इसलिए उतार-चढ़ाव तो आते ही रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने SMAT में 350 स्ट्राइक रेट से ठोके रन, फिर भी टीम को मिली हार

अब वनडे सीरीज की तैयारी

टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब अगले 6 महीने तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगी. 30 नवंबर से टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल को दी गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI आई सामने! इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola