News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mohammad Amir: तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए आखिरी टी-20 मैच टी-20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह पाकिस्तान टीम में नजर नहीं आए हैं। नेशनल टीम से दूर होने के बाद आमिर दुनिया की लगभग तमाम लीग्स में भाग लेते हैं। फिलहाल वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने इस लीग में एक विकेट झटकते ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। वह पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से हिस्सा लेते हुए मोहम्मद आमिर ने एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ एक विकेट झटका और इसी के साथ उन्होंने अपने 400 इंटरनेशल विकेट पूरे कर लिए। वह टी-20 में 400 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं। आमिर से पहले ये कारनामा वहाब रियाज ने अपने नाम किया था। उन्होंने कुल 413 विकेट झटके हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर राशिद खान आते हैं। उन्होंने 486 टी-20 मैच में 658 विकेट झटके हैं। वहीं दूसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने 631 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके बाद सुनील नरेन 590 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि चौथे पायदान पर इमरान ताहिर हैं। उन्होंने 549 विकेट झटके हैं। पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 499 विकेट झटके हैं।
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | देश | मैच | विकेट |
|---|---|---|---|---|
| 1 | राशिद खान | अफगानिस्तान | 486 | 658 |
| 2 | ड्वेन ब्रावो | वेस्टइंडीज | — | 631 |
| 3 | सुनील नरेन | वेस्टइंडीज | — | 590 |
| 4 | इमरान ताहिर | दक्षिण अफ्रीका | — | 549 |
| 5 | शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | — | 499 |
| 6 | आंद्रे रसेल | वेस्टइंडीज | — | 485 |
| 7 | क्रिस जॉर्डन | इंग्लैंड | — | 438 |
| 8 | वहाब रियाज | पाकिस्तान | — | 413 |
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।