MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का दूसरा मैच निकोलस पूरन की एमआई न्यूयॉर्क और फाफ डु प्लेसिस की टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में निकोलस पूरन की टीम को हार का सामना करना पड़ा। निकोलस पूरन को इस बार एमआई न्यूयॉर्क का नया कप्तान बनाया गया है, लेकिन कप्तान बनते ही पूरन का फ्लॉप शो देखने को मिला है। इससे पहले आईपीएल में निकोलस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खूब धमाल मचाया था।
बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए निकोलस पूरन
इस मैच एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन महज 6 रन बनाकर की पवेलियन लौट गए थे। टेक्सास सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने मैच में पूरन को अपना शिकार बनाया था। इससे पहले नूर अहमद ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था।
3 रन से जीती टेक्सास सुपर किंग्स
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। टेक्सास की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ड्वेन कॉन्वे ने 44 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा केल्विन सैवेज ने 7वें नंबर पर आकर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, उन्होंने 34 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके निकले थे। एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से गेंदबाजी करते हुए माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई थी। एमआई की तरफ से मोनक पटेल ने सबसे ज्यादा 62 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 38 और कीरोन पोलार्ड ने 32 रन बनाए थे। वहीं टेक्सास सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम मिलने ने सबसे 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- जीता हुआ मैच हरवाना कोई इस गेंदबाज से सीखे, 1 गेंद पर लुटाए 8 रन
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
5 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
7 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
7 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
10 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines