वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, टीम मैनेजमेंट के कदम पर जताई खुशी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर पर उतारा गया था. वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. अब उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि मोहम्मद कैफ ने मैनेजमेंट की तारीफ की है.

Vaibhav Sooryavanshi

सूर्यवंशी को कैफ ने दिया खास संदेश (Photo: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया. भारत ने मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया. मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में ईशान किशन की जगह खिलाया गया. वो तीसरे नंबर पर आए. उन्होंने 8 गेंदों में चार बनाए. उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वो फ्लॉप रहे. अब वैभव की पोजिशन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ दिग्गजों का कहना है कि उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए थी. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसला पर तमाम क्रिकेटर्स ने आपत्ति जताई है. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव का समर्थन करते हुए गंभीर और अय्यर के फैसले पर खुशी जाहिर की है. कैफ ने ये भी कहा कि वैभव को हर नंबर के लिए तैयार रहना चाहिए.

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर खिलाने का निर्णय सही था. उनका कहना है कि मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी क्रम को स्थिर रखने के लिए ये कदम उठाया. अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा, “नंबर-3 उनकी नेचुरल जगह नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि ये फैसला एकदम सही था. अगर वो ओपनिंग करते तो फिर अभिषेक और सैमसन की अच्छी फॉर्म वाली जोड़ी टूट जाती. ईशान किशन की वापसी के बाद फिर से फेरबदल करने पड़ते. इससे बहुत ज्यादा उलटफेर होने की संभावना है. मैनेजमेंट ने वैभव को नंबर-3 पर भेजकर बल्लेबाजी ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया. मुझे लगता है कि ये बहुत सही फैसला था.”

विज्ञापन

कैफ ने सूर्यवंशी को दिया संदेश

मोहम्मद कैफ ने सूर्यवंशी को एक क्लियर संदेश भी दिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वैभव को किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि टी20 में इसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए. उन्होंने नमन धीर का उदाहरण दिया कि वो किसी भी नंबर पर बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

कैफ ने कहा, “टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें खिलाड़ी अलग-अलग नंबर पर खुद को ढाल लेते हैं. नमन धीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. बदलते हालत के साथ ढलना बहुत जरूरी है. मुझे लगता है कि अचानक से नंबर-3 पर वैभव को बल्लेबाजी करने में थोड़ा मुश्किल हुई होगी. आप मैनेजमेंट के हिसाब से देखें तो ईशान किशन ही आगे तीसरे नंबर पर आएंगे. इस वजह से बिल्कुल सही फैसला था. अब देखना होगा कि वैभव को आगे जो भी मौके मिलेंगे उसमें वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ