IND W vs ZIM W: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वडोदरा में खेले जा रहे इस मुकाबले में दीप्ति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में शतक ठोक दिया.
दीप्ति शर्मा ने जड़ा दूसरा वनडे शतक (PIC credit - @BCCIWomen/X)
IND W vs ZIM W, Deepti Sharma Century: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वडोदरा में खेले जा रहे इस मुकाबले में दीप्ति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में शतक ठोक दिया. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पहली बार 100 रनों का आंकड़ा छुआ है. उन्होंने 9 साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया है. दीप्ति ने इस शतकीय पारी के साथ ना सिर्फ भारत को 328 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा ने दूसरा वनडे शतक जड़कर रचा इतिहास
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 148 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद छठे नंबर पर दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी करने आईं और उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने 5वें विकेट के लिए शानदार 153 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दीप्ति ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले अर्धशतक जड़ा और फिर देखते ही देखते 83 गेंदों में शतक ठोक दिया. दीप्ति ने 86 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल रहे.
विज्ञापन
यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने 2017 में वनडे शतक लगाया था. इस सेंचुरी के साथ ही दीप्ति नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए ODI में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. इस मामले में उन्होंने ऋचा घोष को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले साल विजाग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली थी.
Worth every bit of the 9-year wait ⏳💯
📸 Frames from @Deepti_Sharma06's spectacular 2️⃣nd ODI HUNDRED 👏
दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों पर शतक लगाया. इसी के साथ दीप्ति वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 5वां सबसे तेज शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड कप्तान स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में महज 50 गेंदों पर शतक जड़ा था. इसके अलावा, मंधाना ने 70 और 77 गेंदों पर भी शतक लगाने का कारनामा किया है. इस लिस्ट में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर है, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 82 गेंदों पर शतक लगाया था.
विज्ञापन
Scenes to savour ✨
🎥 The moment Deepti Sharma brought up a truly magnificent HUNDRED 👏
IND-W के लिए सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
50 – स्मृति मंधाना बनाम AUS, दिल्ली 2025 70 – स्मृति मंधाना बनाम IRE, राजकोट, 2025 77 – स्मृति मंधाना बनाम AUS, मुल्लांपुर, 2025 82 – हरमनप्रीत कौर बनाम ENG, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2025 83 – दीप्ति शर्मा बनाम ZIM, वडोदरा, 2026*
ODI में 5वें विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी
इस मुकाबले में दीप्ति ने नाबाद 106 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 15 चौकों के साथ 126 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर 5वें विकेट लिए 153 रनों की साझेदारी की. यह ODI में पांचवें विकेट या उससे नीचे के लिए भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इस मामले में हरमनप्रीत-दीप्ति ने 2022 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार के 122 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
दीप्ति शर्मा ने साल 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. दीप्ति ने भारत के लिए अब तक 126 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं, जिनकी 107 पारियों में उन्होंने करीब 37 की औसत और 72 के स्ट्राइक रेट से कुल 2871 रन बनाए हैं. उनके नाम दो शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 188 रन है. बल्लेबाजी के अलावा, दीप्ति गेंदबाजी में भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 124 पारियों में अपनी शानदार गेंदबाजी से कुल 168 विकेट हासिल किए हैं.