French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना, साउथ कोरिया की आन से यंग ने रचा इतिहास

PV Sindhu: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को रविवार को फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. साउथ कोरिया की दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग ने फाइनल में सिंधु को 16-21, 21-11, 21-12 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

PV Sindhu

पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में मिली हार (PIC Credit - X)

French Open 2026 Final, PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. रविवार (25 अक्टूबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग ने सिंधु को 16-21, 21-11, 21-12 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. सिंधु ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम अपने नाम किया था, लेकिन इसके बाद आन से यंग ने जोरदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. दो बार की ओलपिंक पदक विजेता सिंधु ने पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उनका खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया. उन्होंने टूर्नामेंट में रनर-अप के रूप में अपना सफर खत्म किया.

विज्ञापन

पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली हार

फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग को कड़ी चुनौती दी, लेकिन शानदार शुरुआत के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकीं. सिंधु ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की थी और शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया. साल 2023 में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के बाद यह पहला मौका था, जब सिंधु ने आन से यंग के खिलाफ कोई गेम जीता. हालांकि, इसके बाद साउथ कोरियाई खिलाड़ी आन से यंग ने जोरदार वापसी की और दूसरा गेम 21-11 से जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया.

विज्ञापन

वहीं, निर्णायक गेम में सिंधु ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की और 8-5 की बढ़त बना ली, लेकिन फिर आन से यंग ने वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी दवाब बनाया और तीसरा गेम 21-12 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही साउथ कोरियाई खिलाड़ी ने सिंधु के खिलाफ अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की. इसके साथ ही आन से यंग ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया. वह लगातार तीन बार यह खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

ये भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

साल का दूसरा सुपर 750 खिताब जीतने से चूकीं सिंधु

31 वर्षीय पीवी सिंधु ने फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल में जापान की हिना अकेची को एक घंटे 13 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-16 से हराया था. इससे पहले सिंधु ने इसी साल जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था. ऐसे में फ्रेंच ओपन के फाइनल में उनके पास साल का दूसरा सुपर 750 खिताब जीतने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ