जीता हुआ मैच हरवाना कोई इस गेंदबाज से सीखे, 1 गेंद पर लुटाए 8 रन

TNPL 2025: तमिलनाडू प्रीमियर लीग 2025 तिरुप्पुर तमिजहंस के गेंदबाज एसाकिमुथु ने अपनी टीम को जीता हुआ मैच हरवाने का काम किया। एसाकिमुथु ने 1 गेंद पर 8 रन खर्च किए थे। जिसमें उन्होंने लगातार 4 गेंद नो बॉल डाली थी। उनका ये ओवर काफी लंबा भी रहा था।

TNPL 2025

तमिलनाडू प्रीमियर लीग 2025

TNPL 2025: तमिलनाडू प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस और एसकेएम सेलम स्पार्टन्स की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में एक समय तिरुप्पुर की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन एक ही ओवर में पूरे मैच का रुख बदल गया और तिरुप्पुर जीता हुआ मैच हार गई। इस मैच को सेलम स्पार्टन्स ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इस मैच में तिरुप्पुर के गेंदबाज एसाकिमुथु ए ने अपनी टीम को जीता हुआ मैच हरवा दिया, अपने इस ओवर को खुद ये गेंदबाज कभी नहीं भूल पाएगा।

विज्ञापन

एसाकिमुथु ने 1 गेंद पर खर्च किए 8 रन

इस मैच में 18वें ओवर तक तिरुप्पुर तमिजहंस की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही थी। इसके बाद तिरुप्पुर तमिजहंस के कप्तान साई किशोर ने 19वां ओवर एसाकिमुथु को सौंपा। इस ओवर में एसाकिमुथु ने 25 रन खर्च किए थे। ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर एसाकिमुथु ने 17 रन खर्च किए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार 4 नो बॉल डाली और सेलम स्पार्टन्स ने उन पर 8 रन बनाए, एसाकिमुथु का ये ओवर काफी लंबा और मंहगा रहा था जो टीम की हार का कारण बना।

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरुप्पुर तमिजहंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। तिरुप्पुर तमिजहंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तुषार रहेजा ने 28 गेंदों पर सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौराव तुषार ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इसके अलावा अमित और पारदोष पॉल ने 25-25 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

178 रन के लक्ष्य को सेलम स्पार्टन्स ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सेलम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नीधिश राजागोपाल ने 44 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे। 18वें ओवर तक सेलम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन था और आखिरी के 2 ओवर में टीम को 31 रन की दरकार थे, जिसमें से 25 रन अकेले 19वें ओवर में एसाकिमुथु ने खर्च कर दिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ