News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mitchell Starc: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है। शुरुआती दो दिनों में पूरी तरह से तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलर्स ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को महज 180 रनों पर ढेर किया। वहीं, कंगारू गेंदबाजों ने भी कहर बरपाते हुए कैरेबियाई टीम को 190 रनों पर समेट डाला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की हालत दूसरी पारी में भी खस्ता है। टीम अपने 4 विकेट सिर्फ 92 के स्कोर पर गंवा चुकी है। इस टेस्ट मैच के बीच मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान सामने आया है। स्टार्क गेंदबाजों की मेहनत नजरअंदाज होने से खासा दुखी हैं।
मिचेल स्टार्क ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गेंदबाजों को क्रेडिट ना मिलने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “यह काफी माजाकिया है कि अगर कई दिन लगातार विकेट गिरते हैं, तो लोग यह नहीं कहते हैं कि गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की, बल्कि यह कहते हैं कि बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल सके।” पहली पारी में स्टार्क ने अपनी रफ्तार के दम पर जमकर कहर बरपाया और 3 विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैम्प को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, शेमार जोसेफ स्टार्क का तीसरा शिकार बने।
Mitchell Starc said, “it’s funny when there’s a couple of days of wickets, people just say it’s bad batting and don’t say it’s good bowling”. pic.twitter.com/r8LtIqwYr6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2025
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दूसरी पारी में कंगारू टीम ने अपने 4 विकेट सिर्फ 92 रन के स्कोर पर गंवा दिए हैं। सैम कोन्टास दूसरी इनिंग में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। वहीं, उस्मान ख्वाजा को शेमार जोसेफ ने महज 15 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। कैमरून ग्रीन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, जबकि जोश इंग्लिस क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। कंगारू टीम की लीड अभी सिर्फ 82 रनों की हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।