IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. यहां जानिए भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.
भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---
India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर बतौर मेहमान टीम खेलती नजर आएगी, क्योंकि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रहा है. सीरीज के शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है और दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. ऐसे में आपको पता होने चाहिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा, ताकि आप मैच का रोमांच मिस न कर सकें. तो चलिए हम आपको भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज की मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.
कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला?
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब 3 मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार हैं. सीरीज के सभी मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. इनके अलावा, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है.
---विज्ञापन---
अब सवाल है कि मैच कितने बजे शुरू होगा, तो आपको बता दें कि भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. अगर पूरे 20-20 ओवर का खेल हुआ तो 10:30 बजे मैच खत्म भी हो जाएगा. पिछले कुछ समय में अफगान टीम ने शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
A series the nation has been eagerly awaiting. 🤩
A series that will once again bring together two nations with deep-rooted history, culture, and a shared passion for the game.🤜🤛
These are more than just matches. They are encounters of passion, excitement, and… pic.twitter.com/od7wdd0mss
भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. आप सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्मार्ट डिवाइस पर आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, फैनकोड ऐप पर भी भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
---विज्ञापन---
𝐀 𝐝𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐧𝐭 𝐫𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝. 𝐀𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐜𝐡𝐚𝐥𝐥𝐞𝐧𝐠𝐞 𝐚𝐰𝐚𝐢𝐭𝐬. 🫡
Team India look to strengthen their supremacy when they face Afghanistan!
हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.