Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

T20 WC फाइनल से पहले शुरू हुआ नया विवाद, माइकल वॉन ने ICC पर लगाया पक्षपात का आरोप?

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने ICC पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं. यहां जानिए क्या है पूरा मामला?

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 7, 2026 23:44
Michael Vaughan and Jay Shah
Michael Vaughan and Jay Shah

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन फाइनल से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है. दरअसल, ईरान इजरायल युद्ध के चलते टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई कई क्रिकेट टीमें अभी भी भारत में फंसी हुई हैं.

सुपर-8 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम अब तक अपने देश नहीं लौट पाई हैं, लेकिन सेमीफाइनल में हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुई इंग्लैंड की टीम अपने घर पहुंच गई. इसी मामले को लेकर वॉन ने आईसीसी पर निशाना साधा है.

---विज्ञापन---

माइकल वॉन ने ICC पर लगाया पक्षपात का आरोप!

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 7 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंग्लैंड गुरुवार को टूर्नामेंट से बाहर हुई और शनिवार को उसके लिए फ्लाइट का इंतजाम कर दिया गया. वहीं, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका, जो इंग्लैंड से पहले ही बाहर हो गए थे, वो अभी भी भारत में फंसे हुए हैं. ऐसा लगता है कि यहां पावर का गलत इस्तेमाल हो रहा है.

उन्होंने लिखा, “इंग्लैंड गुरुवार को नॉकआउट हुआ और आज चार्टर फ्लाइट से घर लौट रहा है. वेस्टइंडीज पिछले रविवार को बाहर हो गया और अभी भी कोलकाता में है. साउथ अफ्रीका की भी यही स्थिति है. यहां पावर का गलत इस्तेमाल हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में सभी टीमों के साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए. सिर्फ इसलिए कि आप आईसीसी टेबल में अधिक शक्तिशाली हैं, इसका कोई मतलब नहीं है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल मुकाबले से पहले गर्लफ्रेंड संग डिनर करने पहुंचे ईशान किशन, अभिषेक-अर्शदीप भी आए नजर

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका 8 मार्च को होगी रवाना

दरअसल, वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी मैच 1 मार्च को खेला था, जब सुपर-8 मुकाबले में भारत से हारकर वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. वहीं साउथ अफ्रीका 4 मार्च को और इंग्लैंड 5 मार्च को वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था. शनिवार को आईसीसी ने तीनों टीमों के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया, लेकिन इंग्लैंड की टीम मुंबई से सीधे लंदन रवाना हो गई. वहीं, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमों को अभी इंतजार करना पड़ा और वे 8 मार्च को अपने-अपने देश के लिए रवाना होंगी. बताया जा रहा है कि चार्टर फ्लाइट पहले जोहानिसबर्ग जाएगी और उसके बाद एंटीगुआ पहुंचेगी.

डैरेन सैमी ने लगाई थी मदद की गुहार

इससे पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील की थी और कहा था कि टीम बस घर लौटना चाहती है. वहीं, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान जारी कर बताया था कि वे इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं. बयान में कहा गया कि भारत के खिलाफ आखिरी मैच के बाद से बोर्ड लगातार खिलाड़ियों, टीम मैनेजमेंट और आईसीसी के साथ संपर्क में है.

बोर्ड ने यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं की वजह से अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर कुछ प्रतिबंध लगे हुए हैं, जिसके कारण स्थिति थोड़ी जटिल और अनिश्चित हो गई है. हालांकि, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भरोसा दिलाया है कि टीम की सुरक्षित तरीके से कैरेबियन वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि, अब करीब 7 दिन भारत में फंसे रहने के बाद अब आखिरकार वेस्टइंडीज की टीम अपने देश लौटने वाली है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को पिता ने दिया आत्मविश्वास का ‘टॉनिक’, फाइनल से पहले तस्वीर वायरल

First published on: Mar 07, 2026 11:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.