Live Updates
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 244 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर ही हासिल कर मैच जीत लिया. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हेड ने 76 रन बनाए, तो क्लासेन ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली. इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 45 रन, नीतिश रेड्डी ने 21 रन और सलिल अरोड़ा ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया. वहीं, मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका, नीतिश रेड्डी लौटे पवेलियन
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैदराबाद को नीतिश कुमार रेड्डी के रूप में चौथा झटका लगा. नीतिश 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए. 17.2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 213 रन है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
MI के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. क्लासेन ने 22 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को चाहिए 36 गेंदों पर 55 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 55 रनों की जरूरत है. फिलहाल हेनरिक क्लासेन 42 रन और नीतिश कुमार रेड्डी 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: ट्रेविस हेड की तूफानी पारी का अंत
ट्रेविस हेड की तूफानी पारी का अंत हो गया है. उन्होंने 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया. क्रीज पर नितीश रेड्डी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 10 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 134/5 है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन हुए आउट, हैदराबाद को बैक टू बैक दो झटके
अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन आउट हो गए हैं. अल्लाह गजंफर ने अभिषेक के बाद ईशान को भी चलता किया. वह गोल्डन डक पर आउट हुए. क्रीज पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 130/2 है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका लग चुका है. अभिषेक शर्मा 19 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए. अल्लाह गजंफर ने उन्हें चलता किया. ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 92 रन
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई है. हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 92 रन बना लिए हैं. फिलहान हेड 48 रन और अभिषेक 36 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 25/0
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 15 रन और ट्रेविस हेड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू
244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंकने आए हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई ने दिया 244 रनों का बड़ा टारेगट
आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 244 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए हैं. मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने शानदार शतक जड़ा और 55 गेंदों पर नाबाद 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, विल जैक्स ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 31 रन और नमन धीर ने 22 रन जोड़े. वहीं, हैदराबाद की ओर से प्रफ्फुल हिंगे ने 2 विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा 5वां झटका
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को 5वां झटका लगा. तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: हार्दिक पांड्या हुए आउट, मुंबई को चौथा झटका
19वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में चौथा झटका लगा. हार्दिक 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर शाकिब हुसैन की गेंद पर आउट हुए. 18.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 221 रन है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई का स्कोर 200 के पार
मुंबई ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं. फिलहाल रयान रिकेल्टन 105 रन और हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: रयान रिकेल्टन ने जड़ा शानदार शतक
SRH के खिलाफ रयान रिकेल्टन ने शानदार शतक जड़ दिया है. रिकेल्टन ने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो MI के लिए अब तक का सबसे तेज शतक है. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 124 रन
14वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में तीसरा झटका लगा. नमन 17 गेंदों पर 22 रन बनाकर प्रफ्फुल हिंगे की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 167 रन है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 124 रन
मुंबई ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं. फिलहाल रयान रिकेलटन 6 रन और नमन धीर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव आउट
9वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रूप में दूसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 5 गेंदों में 5 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने. क्रीज पर नमनधीर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 8.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 110/2 है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: रिकल्टन का अर्धशतक पूरा
रियान रिकल्टन 23 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुंबई का स्कोर भी 100 के पार हो गया है. 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 110/1 है. सूर्यकुमार यादव रिकल्टन का साथ दे रहे हैं. हैदराबाद को दूसरे विकेट की तलाश है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा
8वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को पहला झटका लगा. विल जैक्स 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं. नितीश रेड्डी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया है. 7.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 98/1 है. क्रीज पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 78 रन
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 78 रन बना लिए हैं. रयान रिकेल्टन और विल जैक्स तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. रिकेल्टन 37 रन और जैक्स 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 21/0
मुंबई ने अच्छी शुरुआत की है और शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 21 रन बना लिए हैं. फिलहाल विल जैक्स 13 रन और रयन रिकेल्टन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन और विल जैक्स पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहला ओवर फेंकने आए हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल.
मुंबई इंडियंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा नहीं खेल रहे आज का मैच
टॉस के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा अभी कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे. वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस वैसी नहीं है जैसी वह चाहते हैं, इसलिए वह टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद पहले गेंदबाजी करेगी.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
मंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. टॉस के आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: कैसा है मौसम का हाल?
MI vs SRH मैच के दिन मंबई का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मैच के दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्यिय्स और न्यूनतम तापमाना 28 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट पूरा मैच देखने को मिलने वाला है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बड़े शॉट्स खेलना आसान रहता है. इस पिच पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. यहां गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है. ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोररिंग होने की पूरी संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
इम्पैक्ट प्लेयर – ट्रेविस हेड.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भरत, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर – अश्वनी कुमार.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: शानदार फॉर्म में हैदराबाद की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अब तक खेले 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में फिलहाल चौथे नंबर पर है. हैदराबाद की टीम ने लगातार चार मैच जीते हैं और पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई के लिए जीत जरूरी
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन अब तक खेले 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है. अब मुंबई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बाकी बचे 7 मैच जीतना जरूरी है.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 19 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेलटन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार.
MI vs SRH IPL 2026 Live Score: आज मुंबई से भिड़ेगी हैदराबाद की टीम
आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में आज (29 अप्रैल) मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, तो दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IPL 2026, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Highlights: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से करारी मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 244 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर ही 4 विकेट पर 249 रन बनाकर मैच जीत लिया. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हेड ने 30 गेंदों पर 76 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 30 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेली. इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 45 रन, नीतिश रेड्डी ने 21 रन और सलिल अरोड़ा ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया. वहीं, मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने शानदार शतक जड़ा और 55 गेंदों पर नाबाद 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, विल जैक्स ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 31 रन और नमन धीर ने 22 रन जोड़े. वहीं, हैदराबाद की ओर से प्रफ्फुल हिंगे ने 2 विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया. यह हैदराबाद की इस सीजन 9 मैचों में छठी जीत है और इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, मुंबई के लिए यह 9 मैचों में छठी हार रही और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
15 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
15 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
16 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
16 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines