हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MI vs SRH: WC में चुने जाने के बाद पुराने रंग में लौटे हार्दिक, SRH की कर दी खटिया खड़ी

Hardik Pandya Best Performance: हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने बेस्ट प्रदर्शन से विरोधी बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ दी है। विश्व कप टीम में चयन होते ही हार्दिक पुराने रंग में लौट आए हैं।

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya Best Performance: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपने खराब प्रदर्शन के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जब से हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है, वह ना ही तो कप्तानी में कुछ खास कर पा रहे हैं और ना ही बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी से कुछ खास कमाल दिखा पा रहे थे, लेकिन जैसे ही हार्दिक को विश्व कप की टीम में चुना गया, हार्दिक अपने पुराने रंग में वापस आ गए हैं। हार्दिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर एसआरएच की खटिया खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा…प्रीति जिंटा ने सबके सवाल पर किया रिएक्ट

हार्दिक ने किया इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड जारी होने से पहले यहां तक कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक को विश्व कप टीम से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि वह ना ही तो बल्लेबाजी में कुछ कर पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी में विकेट चटका पा रहे हैं। लेकिन फिर भी टीम सेलेक्टर और कप्तान रोहित ने हार्दिक पर भरोसा जताया और उन्हें टीम में शामिल किया। हार्दिक को जैसे ही विश्व कप टीम में शामिल किया गया है, वह अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। हार्दिक ने हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की जर्सी पर क्यों बना सिर्फ एक स्टार? खास है वजह

कैसा रहा हार्दिक का गेंद से प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 3 विकेट झटक लिए हैं। इस मैच में मुंबई की ओर से हार्दिक ने सबसे किफायती गेंदबाजी की है। इस शानदार प्रदर्शन के कारण हैदराबाद का स्कोर सिर्फ 173 रन बन पाया है। इस मुकाबले से पहले इस सीजन हार्दिक का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन वह था, जब उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट झटके थे। लेकिन अब हैदराबाद के खिलाफ हार्दिक ने बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन का एक नमूना पेश किया और दिखा दिया कि वह विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें