विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा...प्रीति जिंटा ने सबके सवाल पर किया रिएक्ट

Preity Zinta IPL 2024: पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने एक्स पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे क्रिकेट से रिलेटेड सवाल पूछे गए।

Preity Zinta

Preity Zinta

Preity Zinta IPL 2024: पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा अक्सर आईपीएल के मैचों में नजर आती हैं। पिछले दिनों उनका एक बयान वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया गया कि वे रोहित शर्मा को खरीदने के लिए ‘जान की बाजी’ लगाने के लिए तैयार हैं। हालांकि प्रीति जिंटा ने इन दावों का खंडन कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने न सिर्फ रोहित शर्मा, बल्कि विराट कोहली और एमएस धोनी के सवाल पर भी रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

विराट कोहली के डांस मूव्स पसंद

प्रीति जिंटा ने सोमवार को एक्स पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने उनसे सवाल किया- विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए। इसके जवाब में प्रीति जिंटा ने कहा- मुझे मैदान पर उनका अग्रेशन और जीतने की ललक बहुत पसंद है। जिस तरह से वह परिवार और अपने डांस मूव्स से प्यार करते हैं, वह भी मुझे काफी पसंद है। जब वह पहली बार आईपीएल में आए थे तो मैंने उनके डांस मूव्स बहुत देखे थे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा टैलेंट के पावरहाउस

वहीं रोहित शर्मा के बारे में एक फैन ने सवाल किया। हिटमैन रोहित शर्मा के लिए एक शब्द कहें। इसके बाद प्रीति जिंटा ने लिखा- वह टैलेंट के पावरहाउस हैं।

विज्ञापन

एमएस धोनी से हर कोई प्यार करता है

इसी सवाल-जवाब के दौर में प्रीति जिंटा से एक फैन ने सवाल किया। आपकी फ्रेंचाइजी को फैंस के लिए कुछ एक्टिविटीज आयोजित करनी चाहिए। कल धर्मशाला का मैदान पीले रंग से रंगा हुआ था। इसके जवाब में प्रीति जिंटा ने कहा- यह धोनी के लिए था। मैं क्या कह सकती हूं… हर कोई उनसे प्यार करता है।

विज्ञापन

प्रीति जिंटा ने किया था खंडन

आपको बता दें कि जबसे रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए गए हैं, तबसे उन्हें लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि रोहित को कई दूसरी फ्रेंचाइजी से ऑफर आ सकता है। यहां तक कहा गया कि पंजाब किंग्स उनके संपर्क में है। हालांकि प्रीति जिंटा ने एक्स पर पोस्ट कर इन खबरों को फर्जी बताया था। बता दें कि आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम 11 में से 7 मुकाबले हार चुकी है। टीम के पास 8 पॉइंट्स हैं और वह आठवें स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ