Matthew Forde Fastest ODI Fifty: वेस्टइंडीज के 23 साल के बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी ठोक डाली है। आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में मैथ्यू फोर्ड ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फोर्ड ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई और 305 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए आयरलैंड के बॉलिंग अटैक का मजाक बना डाला। 19 गेंदों की अपनी पारी में कैरेबियाई बल्लेबाज ने 2 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स लगाए। फोर्ड ने 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
मैथ्यू फोर्ड ने मचाई तबाही
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में निचले क्रम में बैटिंग करने उतरे मैथ्यू फोर्ड ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई। 19 गेंदों की अपनी पारी में फोर्ड ने 58 रन ठोके। कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में पूरा किया। फोर्ड वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अपनी इस पारी के दौरान फोर्ड ने 2 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स जमाए। 305 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए फोर्ड ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी
मैथ्यू फोर्ड ने वेस्टइंडीज की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ डाली है। फोर्ड ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। गेल ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, डैरेन सेमी ने 2010 में 20 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। 23 साल के फोर्ड ने जोशुआ लिटिल के एक ओवर में 26 रन ठोके। इस ओवर में फोर्ड ने एक के बाद एक चार गगनचुंबी सिक्स जमाए। फोर्ड की पारी के बूते वेस्टइंडीज 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 352 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines