Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब 1 दिन से भी कम का समय बचा है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। पीसीबी संविधान 2014 के अनुच्छेद 29 के तहत बोर्ड में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व पीएमएस अधिकारी मंसूर कादिर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा फैसला किया है।
एशिया कप से पहले बड़ा फेरबदल
एशिया कप 2025 से पहले मंसूर कादिर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति पीसीबी के संरक्षक और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पीसीबी संविधान 2014 के अनुच्छेद 29 के तहत की है। अपना कार्यभार संभालने के बाद मंसूर ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की। नकवी का मानना है कि मंसूर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा है कि मंसूर कादिर अपने कर्तव्यों को ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
पाकिस्तान ने जीता फाइनल
एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेली थी। फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 के लिए अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। एशिया कप में पाकिस्तान पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
36 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines