LSG IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सजने लगा है। सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट पहले ही सामने आ चुकी है। इस बार के ऑक्शन में कई बड़े नाम शामिल होने जा रहे हैं। भारत की ओर से ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, तो विदेशी नामों में जोस बटलर, टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों के लिए टीमों के बीच जोरदार जंग होने की पूरी उम्मीद है। तीन सीजन टीम की अगुवाई करने वाले केएल राहुल से लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छूट चुका है। एलसजी को ऑक्शन में इस बार नए कप्तान की तलाश में भी उतरेगी। इसके साथ ही कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लखनऊ टीम की रडार पर होने वाले हैं। ऐसे ही पांच नामों के बारे में आइए आपको बताते हैं।
नवीन उल हक
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक को लखनऊ सुपर जायंट्स राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके हर हाल में टीम में शामिल करने का प्रयास करेगी। नवीन का प्रदर्शन लखनऊ की ओर से खेलते हुए कमाल का रहा है। दो सीजन में अफगानी फास्ट बॉलर ने 25 विकेट निकाले हैं। रफ्तार के साथ-साथ नवीन के पास विकेट निकालने की काबिलियत मौजूद है, जो उन्हें खास बनाती है।
फिल सॉल्ट
केएल राहुल को रिलीज करने के बाद लखनऊ एक विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज की तलाश में होगी। यही वजह है कि मेगा ऑक्शन में लखनऊ की निगाहें फिल सॉल्ट पर रहने वाली हैं। सॉल्ट ने पिछले सीजन केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। सॉल्ट ने आईपीएल 2024 में खेले 12 मैचों में 182 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 435 रन ठोके थे।
ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट की गिनती आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है। पावरप्ले के अंदर विकेट निकालने का हुनर बोल्ट को सबसे खास बनाता है। यही वजह है कि बोल्ट मेगा ऑक्शन में लखनऊ की रडार पर होंगे। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज करने के बाद बोल्ट के नाम पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद की जा रही है।
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल भी वो नाम हैं, जिन पर लखनऊ सुपर जायंट्स बड़ा दांव खेल सकता है। चहल का प्रदर्शन पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कमाल का रहा था। चहल अंतिम ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी कर सकते हैं। आईपीएल 2024 में चहल ने 18 विकेट चटकाए थे और लखनऊ की धीमी विकेट पर युजी एलसजी के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर पर भी लखनऊ की निगाहें रहने वाली हैं। सुंदर चार ओवर का स्पेल फेंकने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। सुंदर की ऑलराउंड काबिलियत को देखते हुए लखनऊ उनके लिए मोटा पैसा खर्च कर सकती है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines