हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में भारी बवाल, फैंस ने फेंकी बोतलें और कुर्सियां, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Fans Angry Lionel Messi Event: लियोनेल मेसी के इंडिया टूर की शुरुआत कोलकाता से हुई. हालांकि, कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ ये इवेंट बेहद खराब साबित हुआ. मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए इवेंट का हिस्सा बने और चले गए. इसी वजह से फैंस मैनेजमेंट से गुस्सा हो गए और उन्होंने बोतलें-कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी.

विज्ञापन
मेसी के इवेंट में बवाल

Fans Angry Lionel Messi Event: लियोनेल मेसी के भारत टूर की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से हुई है. कोलकाता से टूर की शुरू हुआ और हजारों की तादात में फैंस आए थे. हालांकि, मेसी कार्यक्रम से बेहद जल्दी निकल गए और इसी वजह से जबरदस्त हंगामा हो रहा है. मेसी को देखने के लिए फैंस में बहुत उत्साह था और सभी चाहते थे कि वो अपने सभी प्रशंसकों का अभिवादन करें. हालांकि, वो कुछ समय के लिए आए और फैंस उनकी अपीयरेंस से खुश नहीं थे. इसी वजह से स्टेडियम में भारी बवाल हो रहा है.

लियोनेल मेसी के इवेंट में खूब बवाल

लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के लिए सभी में उत्साह था और लोगों ने हजारों-लाखों रूपये फुटबॉल दिग्गज की एक झलक देखने के लिए दिए. इंडिया टूर के पहले इवेंट का आयोजन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ था. मेसी रात में ही कोलकाता पहुंच गए थे और सुबह उन्हें देखने के लिए स्टेडियम में हजारों लोग आए. हालांकि, मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए स्टेडियम में नजर आए और इसके बाद चले गए.

फैंस को ये चीज पसंद नहीं आई और इसी कारण उनका गुस्सा फूटा. मेसी के जाने के बाद दर्शकों ने खूब बवाल मचाया और बोतलें स्टेडियम में फेंकना शुरू कर दिया. उन्होंने कुर्सियां भी तोड़ दी. सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी उन्हें संभालना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया. मेसी का इतने कम समय तक नजर आना सही मायने में खराब बात है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- इस वर्ल्ड चैंपियन भारतीय दिग्गज ने बता दी टी-20 में टीम इंडिया की नाकामी की वजह, क्या गंभीर मानेंगे उनकी सलाह?

ममता बनर्जी ने मेसी से मांगी माफी

ममता बनर्जी ने कोलकाता इवेंट में मचे हंगामे के बाद लियोनेल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी. उन्होंने इसी बीच मैनेजमेंट में हुई गलती के बाद जांच कमेटी बैठाने का फैसला किया है, ताकि आगे से किसी भी इवेंट में इस तरह की लापरवाही नहीं हो.

विज्ञापन

मेसी के इंडिया टूर इवेंट पर क्या बोला फैन?

सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर फैंस का इंटरव्यू लिया गया. इसी बीच एक प्रशंसक ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘ये बेहद खराब इवेंट रहा. वो सिर्फ 10 मिनट के लिए आए. सभी नेता और लीडर्स ने उन्हें घेर लिया. हम कुछ नहीं देख पाए. उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं लगाई. उन्होंने बोला था कि वो शाहरुख खान को भी लेकर आएंगे. वो किसी नहीं लेकर आए. मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और चले गए. इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय खराब हो गया. हम कुछ नहीं देख पाए.’

ये भी पढ़ें:- पति-पत्नी और मेसी, फुटबॉल सुपरस्टार से मिलने के लिए इस न्यूली मैरिड कपल ने कैंसिल किया हनीमून

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola