LLC 2024: लीजेंड्स लीग के शेड्यूल का ऐलान, गब्बर-कार्तिक का दिखेगा तूफान, 40 साल बाद कश्मीर में रोमांच

Legends League Cricket 2024 Schedule: दिग्गज क्रिकेटर्स की लीग का शेड्यूल सामने आया है। इस लीग में शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। लीग के तहत 40 साल में पहली बार कश्मीर में कोई मुकाबला खेला जाएगा।

Dinesh Karthik Shikhar Dhawan

Dinesh Karthik Shikhar Dhawan

विज्ञापन

Legends League Cricket 2024 Schedule: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन और दिनेश कार्तिक संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में खेलते नजर आएंगे। बुधवार को एलएलसी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। आयोजकों के अनुसार, इसकी शुरुआत 20 सितंबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में होगी। छह टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 16 अक्टूबर को श्रीनगर में खेला जाएगा। ये एलएलसी का तीसरा सीजन होगा।

40 साल बाद कश्मीर में दिखेगा रोमांच

यह लीग जोधपुर, सूरत और जम्मू से होते हुए श्रीनगर जाएगी। श्रीनगर में 40 साल बाद किसी क्रिकेट मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। जहां हाई-प्रोफाइल क्रिकेटर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। अलग-अलग फ्रेंचाइजी की ओर से इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाइनल मुकाबला श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन

लाइव मैच देखने का मौका 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा ने कहा- “हम लीजेंड्स लीग क्रिकेट को इस बार कश्मीर में आयोजित कराने के लिए उत्साहित हैं। यह कश्मीर के लोगों के लिए स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटरों के लाइव मैच देखने का अवसर होगा। ऐसा लगभग 40 साल में पहली बार होगा, जब कश्मीर के लोग लाइव क्रिकेट एक्शन देख सकेंगे।”

विज्ञापन

कब-कौन रहा विनर?

आपको बता दें कि लीजेंड्स लीग में दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, आरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस गेल, हाशिम अमला और रॉस टेलर समेत 110 दिग्गज क्रिकेटर नजर आए थे। भारत में आयोजित पिछला संस्करण काफी शानदार रहा था। गौरतलब है कि साल 2022 में एलएलसी के दो सीजन आयोजित किए गए थे। इसमें से पहले सीजन का विनर वर्ल्ड जायंट्स रहा था। जिसके कप्तान जैक कालिस थे। इसके बाद एलएलसी-2 में इंडिया कैपिटल्स की टीम विजयी रही थी। जिसके कप्तान गौतम गंभीर रहे। साल 2023 में भी एलएलसी के दो सीजन हुए। एलएलसी मास्टर्स सीजन के विनर एशिया लायंस रहे। लायंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी ने की थी। दूसरे सीजन LLC 2023 के विनर मणिपाल टाइगर्स बने। जिसकी कप्तानी हरभजन सिंह ने की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ