LSG में क्या होगा केएल राहुल का फ्यूचर? संजीव गोयनका के बयान से मिले ये संकेत

Sanjiv Goenka KL Rahul LSG Future: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल के भविष्य को लेकर बड़ा हिंट दिया है। कहा जा रहा है कि केएल राहुल आईपीएल 2025 से पहले किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं या फिर LSG उन्हें रिटेन नहीं करेगी।

kl rahul sanjiv goenka

kl rahul sanjiv goenka

Sanjiv Goenka KL Rahul LSG Future: आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल और मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो आईपीएल 2024 के दौरान सुर्खियों में रहा। इस वीडियो में संजीव केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में ये रिपोर्ट्स सामने आईं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है, लेकिन केएल इस बार भी एलएसजी के कप्तान रहेंगे या नहीं, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि गोयनका केएल राहुल को रिटेन करने के पक्ष में नहीं हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल के फ्यूचर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच संजीव गोयनका का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने केएल के फ्यूचर को लेकर संकेत देने की कोशिश की।

केएल राहुल हमारी टीम के अभिन्न अंग

दरअसल, एलएसजी ने जहीर खान को मेंटर बना दिया है। उन्होंने गौतम गंभीर की जगह ली है। गंभीर के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद से ही ये जगह खाली थी। जहीर के मेंटर बनने के बाद एलएसजी में कुछ और बदलावों को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि केएल राहुल खुद किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं तो कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि केएल को रिलीज किया जा सकता है। अब संजीव गोयनका ने केएल के फ्यूचर पर कहा है कि केएल राहुल हमारी टीम के अभिन्न अंग हैं। गोयनका से जब रिटेंशन और कप्तानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आईपीएल 2025 में कप्तानी पर फैसला लेने के लिए अभी भी समय है। सब कुछ बहुत अच्छी तरह से सोचा जाएगा।

अटकलों पर कमेंट नहीं कर सकता

इसके बाद जब उनसे केएल की कप्तानी के बारे में कुछ और सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा- “मैं अटकलों पर कमेंट नहीं करना चाहता। मैं बस इतना ही कहूंगा कि केएल राहुल हमारे परिवार के सदस्य हैं।” हालांकि, गोयनका चाहते तो केएल की कप्तानी पर भी जवाब दे सकते थे, लेकिन उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। इसके बाद संकेत मिलने लगे हैं कि केएल की कप्तानी जा सकती है, लेकिन वे टीम मेंबर के तौर पर बने रह सकते हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि केएल राहुल ने कोलकाता जाकर एलएसजी मालिक संजीव गोयनका से उनके हेड ऑफिस में जाकर बात की थी। इस मीटिंग में केएल ने संजीव गोयनका से उन्हें रिटेन करने के बारे में कहा। हालांकि गोयनका ने इस मीटिंग में क्या बात हुई, उस पर चुप्पी साध रखी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ