CSK vs RCB: आरसीबी के पास 17 साल के सूखे को खत्म करने का मौका, आखिरी बार 2008 में किया था बड़ा उलटेफर

CSK vs RCB: 28 मार्च को आईपीएल 2025 में सीएसके बनाम आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के पास 17 साल के सूखे को खत्म करने का मौका होगा।

ipl 2025 (4)

CSK vs RCB: आईपीएल इतिहास की दो सबसे पॉपुलर टीम यानी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मार्च को आईपीएल 2025 में आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना आखिरी मैच जीतकर आ रही हैं। सीएसके ने मुंबई को हराया था, जबकि आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी। हालांकि सीएसके बनाम आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाई जा रही है। आरसीबी के पास 17 साल के सूखे को खत्म करने का मौका है।

विज्ञापन

क्या आरसीबी खत्म कर पाएगी 17 साल का सूखा?

सीएसके बनाम आरसीबी मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हालांकि आरसीबी के पास 17 साल के सूखे को खत्म करने का मौका है। दरअसल चेन्नई के मैदान पर आखिरी बार आरसीबी ने साल 2008 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद आरसीबी आज तक चेन्नई के चेपॉक मैदान पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। लेकिन 28 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी के पास 17 साल के सूखे को खत्म करने का मौका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

आईपीएल इतिहास में सीएसके और आरसीबी के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं। सीएसके ने 21 मैच में बाजी मारी है, जबकि 11 मैच को आरसीबी ने जीता है। 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी का उच्च स्कोर 218 रन है, जबकि सीएसके का उच्च स्कोर 226 रन है।

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

28 मार्च को चेन्नई में बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना 10 प्रतिशत जताई गई है। हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।

विज्ञापन

सीएसके की संभावित प्‍लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथिशा पथिराना, खलील अहमद।

आरसीबी की संभावित प्‍लेइंग 11

फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ