IPL 2025 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन-18 की अपनी पहली जीत हासिल की है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मैच के बाद शार्दुल ने राज खोला कि आखिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका क्या प्लान था?
क्या था शार्दुल ठाकुर का प्लान?
मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने बताया “हेड और अभिषेक अपने मौके का फायदा उठाना पसंद करते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी अपने मौके का फायदा उठाऊंगा। नई गेंद एक ऐसी चीज है जहां आप स्विंग होने पर विकेट ले सकते हैं और मैंने इससे अपने मौके का फायदा उठाया। इस तरह के मैचों में गेंदबाजों को बहुत कम मौका मिलता है।”
आगे उन्होंने कहा “पिछले मैच में भी मैंने कहा था कि पिचों को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि खेल विशेष रूप से अधर में लटक जाए। इम्पैक्ट सब नियम के लागू होने के बाद, यदि कोई टीम 240-250 रन बनाती है तो यह गेंदबाजों के के लिए अच्छा नहीं होगा।”
शार्दुल ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने बेहद शानदार गेंदबाजी। इस मैच में ठाकुर ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। शार्दुल ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अभिनव मनोहर और मोहम्म शमी को आउट किया था।
CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
पर्पल कैप होल्डर बने शार्दुल
शार्दुल ठाकुर पहले मैच से ही कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में शार्दुल ने 2 विकेट चटकाए थे, वहीं हैदराबाद के खिलाफ उनको 4 सफलताएं मिली। जिसके बाद उनके 2 मैचों में अब 6 विकेट हो गए हैं। 6 विकेट के साथ फिलहाल पर्पर कैप शार्दुल ठाकुर के पास है।