IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम कई बदलाव के साथ मैदान पर उतर चुकी है। हालांकि इस दौरे पर 3 ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। ये खिलाड़ी पूरी सीरीज में पानी ही पिलाते रह गए।
इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी मैच खेला जा रहा है। अब तक इस सीरीज में कई खिलाड़ियों को भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला। अंशुल कंबोज को भी इस सीरीज के जरिए भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल गया। लेकिन इस दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अभिमन्यु ईश्वरन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने तीनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की गुहार भी लगाई थी। लेकिन मैनेजमेंट ने किसी की भी नहीं सुनी और ये 3 खिलाड़ी पूरे दौरे पर पानी ही पिलाते रह गए।
डेब्यू का इंतजार करते रह गए ये 2 खिलाड़ी
उम्मीद जताई जा रही थी कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नजरअंदाज हुए अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में मौका मिलेगा। लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। ईश्वरन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस खिलाड़ी को अभी भी भारत के लिए डेब्यू करने का इंतजार करना पड़ेगा। उनके आंकड़े घरेलू टूर्नामेंट में शानदार रहे हैं। अब तक खेले गए 103 प्रथम श्रेणी मैच में 48.70 की औसत के साथ उन्होंने 7841 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक के अलावा 31 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा इस सीरीज में अर्शदीप सिंह भी भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू का इंतजार करते रह गए।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines