Krish Yadav: 21 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज कृष यादव ने तूफानी अर्धशतक जमाते हुए महफिल लूट ली। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। कृष की पारी के ही दमपर वेस्ट दिल्ली ने बड़ा स्कोर बनाया।
कृष यादव ने खेली तूफानी पारी
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी वेस्ट दिल्ली की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। टीम को 3 के ही स्कोर पर बड़ा झटका लगा। हालांकि कृष यादव ने टीम का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने 60 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी जड़े। उन्होंने 141.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। कृष 16.2 ओवर में मनी ग्रेवाल की गेंद पर आउट हुए। लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे।
वेस्ट दिल्ली ने बनाए 178 रन
कृष के अलावा अंकित कुमार ने 1 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा आयुष दोसेजा भी फेल हो गए। उन्होंने भी 9 गेंदों में 6 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान नितीश राणा ने भी निराश किया। वह लगातार टीम के लिए खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक खेले गए डीपीएल सीजन 2025 में उन्होंने एक भी प्रभावशाली पारी नहीं खेली है। इस मैच में भी वह 13 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रवनीत तंवर ने 12 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर वेस्ट दिल्ली को 20 ओवर के बाद 178 रन तक पहुंचाने में मदद की। सेंट्रल दिल्ली को जीतने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने होंगे।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
22 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines