हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs RR: रिंकू सिंह के धांसू अर्धशतक ने पलटा मैच का पासा, 4 विकेट से कोलकाता ने मारी बाजी

आईपीएल 2026 में 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को राजस्थान ने अपने नाम कर लिया. केकेआर की ओर से कोई भी मुख्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार को पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना सामना हुआ. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स को तो अच्छी शुरुआत मिली. लेकिन टीम बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही. राजस्थान ने 155 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. वहीं, केकेआर को खराब शुरुआत मिली थी और दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. इसके बाद रिंकू सिंह और अंकुल रॉय ने केकेआर को 4 विकेट से जीत दिला दी.

राजस्थान ने बनाए थे 155 रन

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की थी. वैभव के बल्ले से 28 गेंदों में 46 रन निकले थे, जबकि जायसवाल ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए थे. इसके बाद लग रहा था कि राजस्थान 200 का आंकड़ा पार कर लेगी. लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खराब बल्लेबाजी की और क्रमश 5 और 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. वहीं, लोअर मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर ने भी खराब बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं किया और 7 गेंदों में 9 रनों की पारी खेली.

केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी की. वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी को 3-3 सफलता मिली, जबकि सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

केकेआर ने ऐसे दर्ज की जीत

केकेआर को मिली खराब शुरुआत 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को भी खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने भी दबाव में बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 10 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए. हालांकि कैमरून ग्रीन ने आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन उनका सफर 13 गेंदों में 27 रन बनाकर खत्म हुआ.

इसके बाद रोवमैन पॉवेल ने भी 20 गेंदों में 23 रन बनाए थे. हालांकि बाद में रिंकू सिंह और अंकुल रॉय ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी की. रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए, जबकि अंकुल रॉय ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए. केकेआर ने 19.4 ओवर में 161/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola