IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर केएल राहुल, 24 रन बनाते ही हो जाएगा बड़ा करिश्मा

KL Rahul: केएल राहुल पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह 24 रन बनाते ही बड़ा कारनामा अपने नाम कर लेंगे।

Cricket News - 2025-07-28T235154.362
विज्ञापन

KL Rahul: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में अपनी बल्लेबाजी का हुनर पूरी दुनिया के साथ दिखाया है। इस सीरीज में अब तक सलामी बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें केएल राहुल पर रहेंगी। वह 24 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विज्ञापन

केएल राहुल के पास बड़ा मौका

दरअसल, केएल राहुल ने अब तक टेस्ट में केनिंग्टन ओवल में 249 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। हालांकि अगर वह इस मैदान पर 24 रन बना लेते हैं तो राहुल सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर इस मैदान पर भारत की ओर से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 272 रन बनाए हैं। वहीं पहला स्थान राहुल द्रविड़ का है, जिन्होंने 443 रन बनाए हैं। रवि शास्त्री तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 253 रन बनाए हैं, जबकि पांचवें नंबर पर गुंडप्पा विश्वनाथ का नाम है। उनके बल्ले से इस मैदान पर 241 रन निकले हैं।

केनिंग्टन ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बैटर

राहुल द्रविड़- 443 रन

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर-272 रन

रवि शास्त्री-253 रन

विज्ञापन

केएल राहुल- 249 रन

गुंडप्पा विश्वनाथ- 241 रन

विज्ञापन

राहुल के नाम 4 शतक

केएल राहुल अब तक इंग्लैंड में 4 शतक बना चुके हैं। अगर राहुल एक और शतक बना देतें हैं तो वह इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। सचिन ने भी इंग्लैंड की सरजमीं पर कुल 4 शतक लगाए हैं। राहुल ने भारत के लिए साल 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था। अब तक वह खेले गए 62 टेस्ट मैच में 3768 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से अब तक 10 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। फिलहाल राहुल शानदार फॉर्म में हैं।

विज्ञापन

511 रन बना चुके हैं राहुल

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक केएल राहुल 511 रन बना चुके हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। राहुल ने 8 पारियों में अब तक 63.87 की औसत के साथ रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ