IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 10 जून से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल ने भारत की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत की ओर से पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। राहुल सेना देशों में बड़ा कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और एशिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
केएल राहुल का बड़ा कारनामा
केएल राहुल अब सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया) में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि एशिया के तीसरे। राहुल ने वीरेंद्र सहवाग का बड़ा कीर्तिमान तोड़ा है। राहुल से पहले वीरेंद्र सहवाग ने सेना देशों में कुल 10 बार 50+ स्कोर बनाया था। लेकिन अब राहुल 11 बार 50+ स्कोर बनाने में सफल हो गए हैं।
सेना देशों में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने का कीर्तिमान सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 19 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं दूसरे नंबर पर दिमुथ करुणारत्ने का नाम है। उन्होंने कुल 12 बार 50+ स्कोर बनाने का कारनामा किया है। वहीं अब राहुल तीसरे नंबर पर 11 बार 50+ स्कोर बनाने का कारनामा किया है। वहीं चौथे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं। इसके अलावा पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के सईद अनवर और छठे स्थान पर तमीम इकबाल हैं।
SENA देशों में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले एशियाई सलामी बल्लेबाज
19 – सुनील गावस्कर
12 – दिमुथ करुणारत्ने
11 – केएल राहुल*
10- वीरेंद्र सहवाग
10 – सईद अनवर
10 – तमीम इकबाल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
48 mins agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
1 hr ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
1 hr agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
2 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
2 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
3 hrs ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
3 hrs agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines