---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL सीजन के बीच KKR के मालिक शाहरुख खान का बड़ा ऐलान, लॉस एंजलिस में होगा …

KKR: आईपीएल 2026 में केकेआर खराब फॉर्म से गुजर रही है. हालांकि इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने बड़ा ऐलान कर दिया है. केकेआर अब अमेरिका में अपना झंडा गाड़ चुकी है.

---खबर नीचे जारी है---

KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 7 मैच में केवल 1 मुकाबले अपने नाम किए हैं. 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. हालांकि आईपीएल 2026 के बीच केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान ने बड़ा ऐलान किया है. अब अमेरिका की धरती पर केकेआर का नाम अमर होने वाला है.

शाहरुख खान का बड़ा ऐलान

दरअसल केकेआर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना स्टेडियम बना रही है, जिसका ऐलान शाहरुख खान ने किया है. इस स्टेडियम का नाम केकेआर नाइट राइडर्स ग्राउंड होगा. शाहरुख ने वीडियो जारी करते हुए नए स्टेडियम की घोषणा की. उन्होंने इस दौरान फैंस का शुक्रिया भी अदा किया.

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि 22 अप्रैल को फेयरप्लेक्स मैदान पर एक औपचारिक भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया था. इस मौके पर आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे. इस मैदान का इस्तेमाल ओलंपिक 2028 के लिए भी किया जाएगा. जय शाह के अलावा आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता और केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर भी मौजूद थे. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 के बीच होने वाला है. इस बार ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी भी हुई है.

3 खिताब जीत चुकी है केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है. 5 बार चेन्नई और 5 बार मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता है. जबिक केकेआर ने 3 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. केकेआर को दो खिताब गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में जिताया था, जबकि श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में केकेआर को ट्रॉफी जिता चुके हैं. आईपीएल के अलावा केकेआर की फ्रेंचाईजी कैरेबियन प्रीमियर लीग और अमेरिका में खेली जाने वाली मेजर लीग क्रिकेट में भी भाग लेती है. इसके अलावा टीम इंटरनेशनल लीग टी-20 में भी भाग लेती है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 23, 2026 07:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola