हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टी20 क्रिकेट में कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, दुनिया में अभी तक महज 1 ही खिलाड़ी कर पाया था ये कारनामा

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वे टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Kieron Pollard

Kieron Pollard CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में 16 मैच ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। महज 19 रन की पारी खेलकर पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वहीं इस मैच में उनकी टीम ने 7 विकेट से जीत भी हासिल की।

कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास

इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए कीरोन पोलार्ड ने 9 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के के साथ 19 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस 19 रनों की पारी साथ अब कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 712वें मैच में पोलार्ड ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसमें 1 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा टी20 में गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड 332 विकेट भी चटका चुके हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब उनसे आगे वेस्टइंडीज के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 14, 562 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए गेल ने 88 विकेट भी हासिल किए थे।

वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम आता है। जिन्होंने 508 मैचों में 13,950 रन बनाए थे। इस दौरान हेल्स ने 7 शतक और 88 अर्धशतक लगाए थे।

विज्ञापन

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। बारबाडोस रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा कादीम ने 41, रोवमेन पॉवेल ने 31 रन बनाए थे। इसके बाद ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने इस लक्ष्य को 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कोलिन मुनरो ने 67 और निकोलस पूरन ने 65 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 से पहले शाहीन शाह अफरीदी का जलवा, तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का ये रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola