'तुम सीरियस…', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा बसु? रिएक्शन हुआ वायरल

Deepika Padukone Daughter Devi: दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी छोटी बेटी की पहली झलक दिखाई है. इस पोस्ट पर बिपाशा बसु का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

deepika padukone bipasha basu

बिपाशा बसु ने दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी के नाम पर दिया रिएक्शन (pic credit- instagram)

Deepika Padukone Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. दीपिका ने रणवीर सिंह और अपनी बड़ी बेटी दुआ के साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए छोटी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर की है. साथ ही दुआ की छोटी बहन का नाम से भी पर्दा उठा दिया है. दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्ट्रेस की छोटी बेटी के नाम की तारीफ कर रहे हैं. फैंस भी ‘देवी’ पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इसके साथ ही बिपाशा बसु ने भी दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर रिएक्ट किया और एक्ट्रेस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया फैमिली फोटो

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह, बड़ी बेटी दुआ और छोटी बेटी देवी के साथ एक फैमिली फोटो शेयर किया. इसमें दीपिका ने अपनी नन्ही लाडली को हाथों में पकड़ा हुआ है और रणवीर सिंह ने बड़ी बेटी दुआ को हाथों में लिया हुआ है. बड़ी बहन दुआ अपनी छोटी बहन देवी को किस करती नजर आ रही हैं. इस क्यूट फैमिली फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं सेलेब्स भी दीपिका के इस फैमिली फोटो पर रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं इसी बीच बिपाशा बसु का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बिपाशा बसु का रिएक्शन वायरल

दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर बिपाशा बसु ने क्यूट कमेंट किया. बिपाशा ने दीपिका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘तो जब तुमने मुझे बताया था कि तुम्हें देवी नाम पसंद है, तो तुम सीरियस थी.’ हालांकि बाद में बिपाशा ने अपने इस कमेंट को एडिट करते हुए सिर्फ ‘देवी’ लिखा और एक लाल हार्ट वाला इमोजी शेयर किया. अब सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट के एडिट होने से पहले ही स्क्रीनशॉट ले लिया था और अब ये कमेंट वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बिपाशा बसु का देवी नाम से कनेक्शन

बता दें बिपाशा बसु का भी देवी नाम से काफी खास कनेक्शन है. दरअसल बिपाशा बसु और करण सिंग ग्रोवर की बेटी का नाम भी देवी ही है. 12 नंवबर 2022 में कपल ने अपनी बेटी का वेलकम किया था. इसके बाद कपल ने अपनी नन्ही लाडली का नाम देवी रखा. फैंस ने इस नाम को काफी पसंद किया था. वहीं अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी छोटी बेटी का नाम देवी ही रखा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ