प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा फैसला 

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई है. जहां पर दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होने वाली है. इसके बाद भारतीय टीम वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जरूरत पड़ने वाली है. उनके कमबैक को लेकर अब चर्चा हो रही है.

Prasidh Krishna

Prasidh Krishna जल्द ही करने वाले हैं मैदान पर वापसी (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट, 5 टी-20 और पांच वनडे मैच खेले जाने वाले हैं. टी-20 सीरीज से इस दौरे की शुरुआत होगी. हालांकि इस बीच टीम इंडिया बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. दरअसल कई स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. जिसमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी शामिल है. कृष्णा फिलहाल दोबारा फिटनेस हासिल करने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिता रहे हैं. उनको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इंजर्ड हुए थे. जिसके बाद से वो मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं. कृष्णा फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं. दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा पूरी तरह से फिट होने के बहुत ही करीब नजर आ रहे हैं. हालांकि उसके लिए पहले उन्हें मैच सिमुलेशन से गुजरना होगा. वहां पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही उन्हें मैच फिट घोषित किया जाएगा. 

विज्ञापन

जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे. फिलहाल टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही होगी कि कृष्णा मैच सिमुलेशन में अच्छा करें और फिटनेस टेस्ट पास कर ले. कृष्णा के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. कृष्णा की गैरमौजूदगी में फिलहाल युवा गेंदबाजों पर दबाव आ गया है. प्रसिद्ध इंजरी से पहले अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. 

ऋषभ पंत और पांड्या पर भी आया अपडेट 

सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा ही नहीं ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. ऋषभ पंत अगले हफ्ते से अपनी ट्रेनिंग शुरू करने वाले हैं. वहीं हार्दिक पांड्या फिलहाल 6 महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया का बैलेंस खराब हो रहा है. जिसके कारण ही अब युवा गेंदबाजों को आजमाया जा रहा है. जिससे भविष्य में टीम को स्टार खिलाड़ियों की इंजरी से समस्या का सामना नहीं करना पड़ा.  

विज्ञापन

कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर स्टार खिलाड़ियों की इंजरी के कारण ही बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. फिलहाल वो टीम इंडिया के लिए एक अच्छा बैलेंस तलाशने का प्रयास कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज ही इसका असली टेस्ट होने वाला है. टीम मैनेजमेंट अगर इस टेस्ट में पास हो जाती है, तो भारत का दबदबा नजर आएगा. टी-20 सीरीज के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ